अगर नीलगाय के आतंक से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान टिप्स मिलेगा छुटकारा

अगर नीलगाय के आतंक से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान टिप्स मिलेगा छुटकारा

लगायों के आंतक से किसानों की फसलों का भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि नीलगाय फसलों को चरने से ज्यादा फसलों को रौंद देती हैं. नीलगाय के आतंक से परेशान किसान इन टिप्स को अपनाकर अपनी फसलों को बर्बाद होने से बचा सकते हैं.

Advertisement
अगर नीलगाय के आतंक से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान टिप्स मिलेगा छुटकाराअगर नीलगाय के आतंक से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

 पहले नीलगाय कभी-कभी अपने प्राकृतिक वातावरण से भटक कर गावों के आसपास आ जाती थी. लेकिन अब नीलगाय आपको लगभग हर राज्य के खेतों में दिख जाएंगी. वहीं उनका आतंक भी दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. नीलगायों के आंतक से किसानों की फसलों का भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि नीलगाय फसलों को चरने से ज्यादा फसलों को रौंद देती हैं. इससे किसानों के हजारों रुपये की लागत और कड़ी मेहनत से तैयार होती फसल बर्बाद हो जाती है. वर्तमान समय में किसानों को सबसे अधिक नुकसान नीलगाय से हो रहा है. इनके आतंक से बचने के लिए किसान अपने खेतों में कई उपाय भी करते हैं.

वहीं कई किसान रात-रात भर जागकर खेतों की रखवाली भी करते हैं. अब नीलगाय के आतंक से परेशान किसान इन टिप्स को अपनाकर अपनी फसलों को बर्बाद होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं ये आसान टिप्स जिनसे आपके खेत में नीलगाय नहीं आएंगी.  

क्या है नीलगाय भगाने के टिप्स

नीलगाय के आतंक से बचने के लिए किसान घरेलू और आसान टिप्स को अपना सकते हैं. इसके लिए किसानों को अपनी फसलों पर चार किलो मट्ठे में छिला हुआ प्याज, बालू के साथ मिलाकर अपनी फसलों पर छिड़काव करें. इस घोल के गंध से नीलगाय आपके खेतों के आसपास भी नहीं आएगी. इसके अलावा आप अपने खेतों के मेंड़ पर करौंदा, तुलसी, मेथा या फिर लेमन ग्रास का पौधा लगा सकते हैं. इन पौधों के सुगंध से नीलगाय आपके खेतों में नहीं घुसेंगी. साथ ही नीलगाय से बचने के लिए आप नीम और तंबाकू की पत्तियों का घोल बना कर भी अपने खेतों में छिड़काव कर सकते हैं. इन सभी उपायों से आप अपनी फसलों को नीलगाय के आतंक से बचा सकते हैं. 

नीलगाय के आतंक से किसान परेशान

नीलगाय के आतंक से कई राज्यों के किसान काफी परेशान रहते हैं. वहीं बिहार सरकार ने तो उनको मारने के लिए शूटर भी नियुक्त कर दिए हैं. बिहार के अलावा पड़ोसी राज्य यूपी में भी नीलगायों का तगड़ा आतंक देखने को मिलता है. वैसे तो नीलगाय जंगलों में पाई जाती है, लेकिन आज कल ये फसलों से भरे खेतों में देखने को मिलने लगी हैं. ये गाय काफी खतरनाक होती हैं क्योंकि ये जानवरों के लिए लगाए जाने वाले बाड़ों को भी तोड़ देती हैं. इनके खेतों में झुंड़ में घूमने से फसलों को काफी नुकसान होता है जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

POST A COMMENT