हरियाणा में किसान ड्रोन से करेंगे नैनो यूरिया का छिड़काव. (सांकेतिक फोटो)हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी है. अब वे ड्रोन के माध्यम से खेतों में नैनो यूरिया का छिड़काव कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा. हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि वह प्रदेश में ड्रोन के उपोग का बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना तैयार की है. इस योजना के तहत किसान 100 रुपये शुल्क के रूप में खर्च कर अपने खेतों में नैनो यूरिया का छिड़काव ड्रोन के जरिए करवा सकेंगे. लेकिन इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा.
दरअसल, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने रविवार को ऐलान किया कि प्रदेश में ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों के छिड़काव को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा एक नई योजना बनाई है. उन्होंने कहा कि हरियाणा के ड्रोन उद्यमियों को इफको की ड्रोन प्रोत्साहन योजना से जोड़कर जीवन में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि खेती में कम लागत पर अधिक उत्पादन होने से किसानों को इस योजना से सीधा लाभ भी मिलेगा.
मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव करने पर फसलों की पैदावार बढ़ जाएगी. साथ ही खेत में इनपुट लगात में भी गिरावट आएगी. उन्होंने कहा कि कृषि ड्रोन के साथ, ड्रोन उद्यमी क्षेत्र के किसानों को बेहतर सेवा प्रदान करेंगे. इसके अलावा, कृषि ड्रोन युवा उद्यमियों और ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे. उनकी माने तो किसानों की आय बढ़ाने के लिए नैनो उर्वरकों का उपयोग एक अच्छा विकल्प है.
ये भी पढ़ें- प्याज एक्सपोर्ट बैन के बाद किसानों में आक्रोश, सरकार के फैसले के खिलाफ तीन प्रस्ताव पारित
दरअसल, दलाल ने सहकारी संस्था इफको द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर 17 स्थित इफको एफएमडीआई में आयोजित 'कृषि ड्रोन प्रौद्योगिकी कार्यशाला और कृषि ड्रोन वितरण कार्यक्रम' को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. वहीं, इफको के निदेशक एके गुप्ता ने कहा कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को आसान बनाने के लिए 2500 इफको किसान ड्रोन खरीदने का अभियान कुछ महीने पहले शुरू किया गया था. इससे 5000 ग्रामीण उद्यमियों का विकास संभव होगा. यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए टिकाऊ कृषि और समग्र सहकारी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है.
ये भी पढ़ें- Soil Health: भारत में खराब होती जमीन की सेहत सुधारेगी ब्रिटिश कंपनी, पूसा और इफको करेंगे सहयोग
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today