किसानों का भरोसा बना ताकत, 30वें साल में Sonalika ने रचा नया कीर्तिमान

किसानों का भरोसा बना ताकत, 30वें साल में Sonalika ने रचा नया कीर्तिमान

ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स ने वर्ष 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह सफलता दिखाती है कि कंपनी ने हमेशा अनुशासन बनाए रखा, किसानों को प्राथमिकता दी और बेहतर तकनीक वाले मजबूत ट्रैक्टर उपलब्ध कराए.

Advertisement
किसानों का भरोसा बना ताकत, 30वें साल में Sonalika ने रचा नया कीर्तिमानसोनालीका ने रचा नया कीर्तिमान

भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स ने वर्ष 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने अपने 30वें साल में 1,80,504 ट्रैक्टर बेचकर अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है. यह सफलता दिखाती है कि कंपनी ने हमेशा अनुशासन बनाए रखा, किसानों को प्राथमिकता दी और बेहतर तकनीक वाले मजबूत ट्रैक्टर उपलब्ध कराए. साथ ही यह उपलब्धि इस बात का भी संकेत है कि किसानों का कंपनी पर भरोसा बढ़ा है और अलग-अलग क्षेत्रों में उसकी मजबूत पकड़ है, जिससे किसानों की जरूरतों के हिसाब से ट्रैक्टर उपलब्ध हो पा रहे हैं.

ट्रैक्टर प्लांट में बेहतर कामकाज

आज जहां एक ओर विश्व चुनौतियों से जूझ रहा है, वहीं, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने अपने बड़े ट्रैक्टर प्लांट में बेहतर कामकाज, नए निर्माण और उन्नत उत्पादन के जरिए अपनी रफ्तार बनाए रखी है. वर्ष 2026 में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने के बाद कंपनी अब भविष्य की खेती को और आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक समाधान देने पर ध्यान दे रही है. इसके लिए वह अपने रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) को और मजबूत बना रही है, ताकि किसानों को बेहतर और नई तकनीक वाले ट्रैक्टर मिल सकें.

30वें साल में कंपनी ने 1,80,504 ट्रैक्टर बेचा

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कंपनी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर रमन मित्तल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि 30वें साल में कंपनी ने 1,80,504 ट्रैक्टर बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया है, जो उनके लिए बहुत खास है. उन्होंने बताया कि यह सिर्फ बड़ी संख्या नहीं है, बल्कि इसके पीछे टीम और साथ काम करने वाले लोगों की लगातार मेहनत है. कंपनी धीरे-धीरे आगे बढ़ी है. पहले 50,000 ट्रैक्टर, फिर 1 लाख, फिर 1.5 लाख और अब 1.8 लाख तक पहुंची है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने लगभग उसी टीम और पार्टनर्स के साथ मिलकर यह सफर तय किया है और सभी ने मिलकर लगातार आगे बढ़ते हुए यह सफलता हासिल की है.

कंपनी ने किसानों का किया धन्यवाद 

कंपनी का कहना है कि उनके द्वारा बनाया गया हर ट्रैक्टर किसानों को मजबूत बनाने और लगातार बेहतर काम करने की उनकी कोशिश को दिखाता है. वर्ष 2026 में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने के बाद भी वे अपनी किसान-प्रथम सोच पर कायम हैं और किसानों के लिए और बेहतर तकनीक और समाधान देने के लिए अपने रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) को मजबूत कर रहे हैं. कंपनी ने अपने डीलर, टीम और खासकर किसानों का धन्यवाद किया, जिनके भरोसे से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. उनका कहना है कि वे किसानों की तरक्की के लिए लगातार काम करते रहेंगे और अभी तो यह शुरुआत है. आगे और भी बेहतर करने का लक्ष्य है. 

POST A COMMENT