तेलंगाना किसानों के लिए खुशखबरी, रबी फसलों की MSP पर खरीद को केंद्र की हरी झंडी

तेलंगाना किसानों के लिए खुशखबरी, रबी फसलों की MSP पर खरीद को केंद्र की हरी झंडी

तेलंगाना के किसानों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के तहत रबी सीजन 2026 में करीब 1,25,855 मीट्रिक टन फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर की जाएगी.

Advertisement
तेलंगाना किसानों के लिए खुशखबरी, रबी फसलों की MSP पर खरीद को केंद्र की हरी झंडीशिवराज सिंह चौहान

किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, केंद्रीय कृषि  किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के तहत रबी सीजन 2026 में करीब 1,25,855 मीट्रिक टन फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर की जाएगी, ताकि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिल सके.

मूल्य समर्थन योजना पर होगी फसलों की खरीद

यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत की जाएगी. इस योजना में किसानों से उनकी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाएगी. इसके तहत करीब 29,860 मीट्रिक टन चना, 37,020 मीट्रिक टन उड़द, 55,285 मीट्रिक टन मूंगफली और 3,690 मीट्रिक टन सूरजमुखी की खरीद की जाएगी. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दी गई इन मंजूरियों की कुल कीमत 894 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी. इससे किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिलने में मदद मिलेगी.

किसानों के लिए केद्र सरकार का ये है उद्देश्य

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाना और उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा देना है. उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति न केवल तेलंगाना के किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करेगी, बल्कि दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन को भी नई गति देगी. हमारा लक्ष्य है कि देश के हर किसान को उसकी मेहनत का पूरा सम्मान और मूल्य मिले.

तेलंगाना के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है. उनका कहना है कि यह निर्णय किसानों को मजबूरी में औने-पौने दामों पर बिक्री से राहत, और आर्थिक सुरक्षा दोनों प्रदान करेगा. इस कदम से तेलंगाना में चना, उड़द, मूंगफली और सूरजमुखी के उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा साथ ही राज्य के कृषि क्षेत्र में स्थायित्व, सुरक्षा और समृद्धि को नई दिशा मिलेगी.

POST A COMMENT