Animal Care: बरसात में बहुत महत्वपूर्ण हैं पशुओं के लिए चारे-पानी से जुड़े ये टिप्स Animal Care: बरसात में बहुत महत्वपूर्ण हैं पशुओं के लिए चारे-पानी से जुड़े ये टिप्स
Animal Care बरसात के मौसम में ही पशुओं को कई तरह की बीमारी होती हैं. दूषित चारा खाने से, दूषित पानी पीने से भी पशु बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. खुरपका-मुंहपका, थनेला समेत और तमाम बीमारियां भी इस मौसम में पशुओं को अपने चपेट में ले लेती हैं.
मुख्यमंत्री से राहत की मांग.(Photo: Screengrab)नासिर हुसैन - New Delhi,
- Jul 23, 2026,
- Updated Jul 23, 2026, 1:09 PM IST
अगर जरा सी भी लापरवाही हो जाए तो बरसात के दिनों में पशुओं यानि गाय-भैंस की जान पर बन आती है. ये लापरवाही कहीं भी हो सकती हैं. जैसे पानी पिलाने में, हरा चारा खिलाने में और देखभाल के दौरान भी. क्योंकि एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो बरसात के दौरान पानी जल्दी दूषित होता है. बारिश का मौसम होने के चलते इन दिनों खेत, बाग और जंगलों में चारों तरफ हरा चारा खूब उगता है. जगह-जगह पीने के पानी की भी कोई कमी नहीं रहती है. लेकिन एकसपर्ट की मानें तो मॉनसून के मौसम में हरा चारा और पीने का पानी ही बीमारी की सबसे बड़ी जड़ बनते हैं. पशु जब चरते वक्त और चराई से लौटते वक्त खुले में पानी पीते हैं तो कुछ खराब बैक्टीरिया उनके शरीर में पहुंच जाते हैं. इसलिए पशुपालकों को बरसात के दौरान पशुओं को पानी पिलाने के दौरान ऐहतियात बरतने की सलाह दी जाती है. इतना ही नहीं हरा चारा खिलाने के बारे में भी जरूरी टिप्स दिए जाते हैं.
जानलेवा हो जाता है बारिश का पानी
- बरसात के चलते जगह-जगह पानी भर जाता है.
- खासतौर पर गांवों की पोखर और तालाब में पानी भर जाता है.
- बरसात के इस पानी में कई तरह के कीटाणु पनपने लगते हैं.
- मच्छर भी जमा हुए पानी पर लार्वा छोड़ने लगते हैं.
- और जब पशु इस पानी को पीता है तो वो बीमार पड़ जाता है.
पशुओं को पानी पिलाने के टिप्स
- बरसात के दिनों में पशुओं को खुले में पानी न पिलाएं.
- हमेशा से ताजा पानी बाल्टी या किसी और बर्तन में लेकर ही पिलाएं.
- बरसात के दिनों में मुमकिन हो तो पशुओं को पानी घर पर ही पिलाएं.
- गांव के पोखर और तालाब में बारिश का पानी जमा न होने दें.
- अगर पानी जमा भी हो जाए तो उसमे लाल दवा मिला दें.
पशुओं को हरा चारा खिलाने का तरीका
- बरसात में पशुओं के हरे चारे पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है.
- इस मौसम के हरे चारे में नमी बहुत ज्यादा होती है.
- बरसात में कई तरह के कीड़े हरी पत्तियों और तने पर आकर बैठ जाते हैं.
- हरे चारे में इस दौरान पानी की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है.
- ज्यादा हरा चारा खाने से पशुओं को डायरिया भी हो सकता है.
- हरा चारा काटकर और थोड़ा सा सुखाकर ही पशुओं को खिलाएं.
ये भी पढ़ें :-
Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच
Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह