Fever in Pregnancy: गर्भकाल में जरूर खि‍लाएं ये तीन खुराक, बच्चा देने में नहीं होगी परेशानी 

Fever in Pregnancy: गर्भकाल में जरूर खि‍लाएं ये तीन खुराक, बच्चा देने में नहीं होगी परेशानी 

Fever in Pregnancy गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद अलर्ट रहने की जरूरत होती है. क्योंकि बच्चा होने के बाद प्रसुति ज्वार की आशंका रहती है. जबकि बहुत सारे पशुपालक बच्चा होते ही गाय-भैंस की तरफ से बेफ्रिक हो जाते हैं. इस खबर में प्रसुति ज्वार के लक्षण, उपचार और बचाव पर काम करते हुए पशुपालकों के लिए कुछ खास उपाय साझा किए हैं. 

Advertisement
Fever in Pregnancy: गर्भकाल में जरूर खि‍लाएं ये तीन खुराक, बच्चा देने में नहीं होगी परेशानी जर्सी गाय से पैदा हुए बेस्ट नस्ल के बछड़े

गाय-भैंस का गर्भकाल और फिर बच्चा देना, ये दोनों ही मौके बहुत खास होते हैं. इसीलिए एनिमल एक्सपर्ट दोनों ही मौकों पर खास देखभाल करने के साथ ही अच्छी खुराक खि‍लाने की भी सलाह देते हैं. कयोंकि ऐसे वक्त में अगर पशुपालक खुराक में किसी भी तरह की कमी कर देते हैं तो उसका बड़ा नुकसान बच्चा होने के बाद उठाना पड़ता है. और ये परेशानी है प्रसूति ज्वर यानि बच्चा होने के बाद होने वाला बुखार. एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि प्रसूति ज्वर से पशुओं के शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाती है. इस कमी को पूरा करने के लिए ही कैल्शियम-मैग्निशियम बोरेग्लुकोनेट के मिश्रण वाली दवाई लेने की सलाह दी जाती है. 

लेकिन इसके लिए भी डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है. करीब 75 फीसद पीडि़त पशु उपचार के दो घंटे में ही ठीक हो जाते हैं. 25 फीसद मामलों में ये बुखार दोबारा भी हो जाता है. गाय-भैंस के बच्चा देने के दो से तीन दिन बाद ये बुखार होता है. कई बार ये 15 दिन बाद भी होने लगता है. ये ऐसे वक्त पर होता है जब गाय-भैंस बच्चा देने के फौरन बाद दूध देना शुरू करने वाली होती है. ऐसे में पशुपालक को उत्पादन का नुकसान तो उठाना ही पड़ता है, साथ में पशु की जान भी जोखि‍म में आ जाती है. 

ये हैं प्रसूति ज्वर के लक्षण

रोगी पशु में बैचेनी बढ़ जाती है. 
पशु कमजोर हो जाता है और चलने में लड़खड़ाने लगता है.
पशु खाना-पीना और जुगाली करना बंद कर देता है.
मांसपेशियों में कमजोरी के कारण शरीर में कंपन होने लगती है.
पशु बार-बार सिर हिलाने और जोर-जोर से रंभाने लगता है.

प्रसुति ज्वार का ऐसे करें इलाज 

रोग के लक्षण दिखाई देते हीं तुरंत रोगी पशु को कैल्शियम बोरेग्लुकोट दवा की 450 मिली लीटर की एक बोतल रक्त की नाड़ी के रास्ते चढ़ा देनी चाहिए. यह दवा धीरे-धीरे 10-20 बूंदे प्रति मिनट की दर से लगभग 20 मिनट में चढ़ानी चाहिए. यदि पशु दवा की खुराक देने के 8-12 घंटे के भीतर उठ कर खुद खड़ा नहीं होता तो इसी दवा की एक और खुराक देनी चाहिए. लेकिन डॉक्टर से सलाह के बाद. वहीं रोगी पशु का 24 घंटे तक उपचार के बाद दूध नहीं निकालना चाहिए.

प्रसुति ज्वर से बचाने को करें ये काम 

इस रोग से बचाव के लिए पशु को ब्यांत काल में संतुलित आहार दें. संतुलित आहार के लिए दाना-मिश्रण, हरा चारा और सूखा चारा उचित अनुपात में दें. ध्यान रहे कि दाना मिश्रण में दो फीसद उच्च गुणवत्ता का खनिज लवण और एक फीसद साधारण नमक जरूर शामिल करें. यदि दाना मिश्रण में खनिज लवण और साधारण नमक नहीं मिलाया गया है तो पशु को 50 ग्राम खनिज लवण और 25 ग्राम साधारण नमक हर रोज जरूर दें.

लेकिन ब्याने से एक महीने पहले खनिज मिश्रण की मात्रा 50 ग्राम प्रतिदिन से घटा कर 30 ग्राम प्रतिदिन कर दें. ऐसा करने से ब्याने के बाद कैल्शियम की बढ़ी हुई जरूरत को पूरा करने के लिए हड्डियों से कैल्शियम अवशोषित करने की प्रक्रिया त्र्याने से पहले ही अमल में आ जाती है, जिससे ब्याने के बाद पशु के खून में कैल्शियम का स्तर सामान्य बना रहता है.

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत 

POST A COMMENT