Itching in Animals: बरसात में पशुओं की खुजली को दूर करेंगे मैक्सी, मिडी, मिनी और टोटम Itching in Animals: बरसात में पशुओं की खुजली को दूर करेंगे मैक्सी, मिडी, मिनी और टोटम
Itching in Animals एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक खुजली को कभी भी मामूली बीमारी नहीं समझना चाहिए. खुजली के चलते कई बार पशुओं में गंभीर संक्रमण हो जाता है. खुजाने के चक्कर में पशु शरीर पर घाव बना लेते हैं. बरसात के मौसम में खुजली पशुओं को बहुत परेशान करती है.
नासिर हुसैन - New Delhi,
- Jul 20, 2026,
- Updated Jul 20, 2026, 12:24 PM IST
बरसात में पशुओं को राहत कम मिलती है और परेशानी ज्यादा होती है. खासतौर पर संक्रमण वाली बीमारियां पशुओं को ज्यादा चपेट में लेती हैं. वैसे तो संक्रमण से होने वाली दर्जनों छोटी-बड़ी बीमारियां हैं, लेकिन इसमे से खुजली एक ऐसी परेशानी है जिससे पशु ही नहीं पशुपालक को भी परेशानी उठानी पड़ती है. स्किन से जुड़ी और भी कई तरह की परेशानियां संक्रमण के चलते होती हैं. ये बीमारियां दिखती तो छोटी हैं, लेकिन इनका असर बड़ा होता है. अगर खुजली के बारे में बात करें तो इसके साथ-साथ पशुओं को चिंचड़ और किलनी भी बहुत परेशान करती हैं.
इसके चलते भी स्किचन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं. ऐसे में एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो पशुओं को खुजली की बड़ी परेशानी से बचाने के लिए बाजार में मैक्सी, मिडी, मिनी और टोटम मौजूद हैं. ये चारों किसी दवाई के नाम नहीं बल्कि उन ब्रश के साइज के हिसाब से नाम हैं जो एनिमल शेड में लगाए जाते हैं. जब पशु खुजली महसूस करता है तो वो अपने खुजली वाले हिस्से को इसी ब्रश से खुजाता है.
पशुओं की खुजली से जुड़ी खास बातें
- पशु भेड़-बकरी हो या गाय-भैंस, घोड़ा, याक खुजली की परेशानी सभी को होती है.
- शरीर के कुछ हिस्सों की खुजली तो सभी पशु खुद से ही दूर करने की कोशिश कर लेते हैं.
- कभी शरीर के ऐसे हिस्से में भी खुजली होने लगती है जहां पशुओं की पूंछ या पंजा नहीं जाता है.
- बंधा हुआ पशु वहां मौजूद किसी न किसी चीज से रगड़कर खुजली दूर करने की कोशिश करता है.
- जो पशु खुला हुआ होता है वो कभी पेड़, दीवार से तो कभी लोहे के तार-बाड़ से अपने को रगड़ता है.
- कई बार लोहे के तार या कांटों वाले झाड़ से खुजाने के चलते पशु अपने को घायल कर लेता है.
- कभी-कभी लोहे के तार से जख्म भी हो जाता है और पशु के शरीर में इंफेक्शन फैल जाता है.
- खुजली जैसी इस परेशानी का असर गाय-भैंस और बकरी के दिमाग पर भी पड़ता है.
- पशु के खाने-पीने पर भी इसका असर दिखाई देने लगता है.
- पशु के दूध उत्पादन पर भी इसका असर दिखने लगता है और दूध देना कम कर देता है.
- कई मामलों में तो इंफेक्शन के चलते पशु की मौत तक हो जाती है.
खुजली दूर करने के ये हैं उपाय
- बाजार में पशुओं के लिए एक खास ब्रश आया है.
- अभी यह दूसरे देशों से आयात किया जा रहा है तो थोड़ा महंगा है.
- एक्सपर्ट का दावा है कि जब ब्रश से जुड़ी चीजें भारत में बनेंगी तो इसकी कीमत कम हो जाएगी.
- अभी देश में दो कंपनियां इन ब्रश को बेच रही हैं.
- बाजार में ब्रश की कीमत 40 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है.
- बाजार में मैक्सी, मिडी, मिनी और टोटम चार तरह के ब्रश हैं.
ये भी पढ़ें:-
Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच
Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह