Bull Semen Sale: धोखाधड़ी से बच रहे पशुपालक, बिना लाइसेंस वीर्य बेचने पर लग रहा जुर्माना Bull Semen Sale: धोखाधड़ी से बच रहे पशुपालक, बिना लाइसेंस वीर्य बेचने पर लग रहा जुर्माना
Bull Semen Sale केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान (सीआईआरबी), हिसार के रिटायर्ड प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. सज्जन सिंह ने किसान तक को बताया कि कृत्रिम गर्भाधान (एआई), सेक्स सॉर्टेट सीमन जैसी योजनाएं चलाकर नस्ल सुधार का काम किया जा रहा है. बाजार में अच्छे वीर्य की डिमांड बढ़ गई है. कोऑपरेटिव के साथ-साथ कुछ प्राइवेट फार्म भी बाजार में पशुपालकों को वीर्य बेचने का काम कर रही हैं.
frozen semen caseनासिर हुसैन - New Delhi,
- Feb 06, 2026,
- Updated Feb 06, 2026, 2:02 PM IST
गाय-भैंस की नस्ल सुधारने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालक कृत्रिम गर्भाधान तकनीक को अपना रहे हैं. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि बुल का उच्च क्वालिटी का वीर्य कृत्रिम गर्भाधान के लिए मिले. बाजार में सरकारी केन्द्रों समेत प्राइवेट कंपनियां भी बुल का वीर्य बेच रही हैं. डिमांड और जरूरत को देखते हुए कुछ दुकानदार पशुपालकों संग धोखाधड़ी कर रहे हैं. एक सामान्य बुल के वीर्य को किसी उच्च क्वालिटी वाले बुल का वीर्य बताकर बेच दिया जाता है. जिसके चलते पशुपालकों को कई तरह से नुकसान उठाना पड़ता है. इसी को देखते हुए धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
बेशक इसकी शुरुआत अभी एक राज्य से हुई है, लेकिन पशुपालकों को इससे राहत मिलना शुरू हो गई है. खुले बाजार में गाय-भैंस के वीर्य की डिमांड बढ़ते ही गड़बडि़यां भी शुरू हो गई हैं. खराब क्वालिटी का वीर्य भी बाजार में बेचा जा रहा है. इसी को देखते हुए बिहार में अवैध तरीके से वीर्य बेचने वाले और कृत्रिम गर्भाधान (एआई) कराने वाले टेक्निनशियन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. गड़बड़ी साबित होने पर 15 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा रहा है.
गड़बड़ी पाए जाने पर कितना लग रहा जुर्माना
- सीमेन स्टेशन पर 15 लाख रुपये का जुर्माना.
- भ्रूण प्रत्यारोपण करने वाली लैब पर पांच लाख का जुर्माना.
- वीर्य और एआई सर्विस देने वाली एजेंसी पर 10 लाख का.
- एआई और वीर्य से जुड़ी दूसरी सर्विस की ट्रेनिंग देने पर पांच लाख.
- पशुओं की एआई कराने वाले टेक्निलशियन पर 15 हजार रुपये का जुर्माना.
रजिस्ट्रेशन नहीं मिला तो होगी कार्रवाई
- सीमेन स्टेशन को दो साल.
- भ्रूण प्रत्यारोपण लैब को दो साल.
- एआई सर्विस देने वाली एजेंसी को पांच साल.
- टेक्निपशियन को पांच साल.
- ट्रेनिंग सेंटर को तीन साल.
रजिस्ट्रेशन-रिन्यूअल की जमा करनी होगी फीस
- सीमन स्टेशन की रजिस्ट्रेशन फीस 25 और रिन्यूअल फीस 10 हजार.
- भूण प्रत्यारोपण लैब की रजिस्ट्रेशन फीस 25 और रिन्यूअल फीस 10 हजार.
- कृत्रिम गर्भाधान सर्विस एजेंसी की रजिस्ट्रेशन फीस 20 और रिन्यूअल फीस 10 हजार.
- एआई कराने वाले टेक्नि्शियन की रजिस्ट्रेशन फीस एक हजार और रिन्यूअल फीस 500 हजार.
- वीर्य और एआई से जुड़े ट्रेनिंग सेंटर की रजिस्ट्रेशन फीस 20 और रिन्यूअल फीस 10 हजार.
जांच के दौरान सीमेन की ऐसे हो रही जांच
- स्टोर करके रखे गए सीमन के भंडारण, वितरण और गुणवत्ता की जांच की जाएगी.
- पशु और मत्स्य संसाधन विभाग के विशेषज्ञ समय-समय पर इसका सैंपल लेंगे.
- घटिया गुणवत्ता के सीमेन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.
- इसके लिए भी अलग से जुर्माने की राशि तय की गई है.
- रजिस्ट्रेशन के लिए संबंधित विभाग में आवेदन देना होगा.
- विशेषज्ञों का पैनल आवेदनों की जांच करेगा.
- जांच में मानक अनुरूप पाए जाने पर पंजीकरण कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- PDFA Expo: इनाम में ट्रैक्टर-बुलैट जीतने से पहले गाय-भैंसों को कराना होगा डोप टेस्ट
Economic Survey: कृषि क्षेत्र की धीमी चाल, डेयरी-पोल्ट्री और मछली पालन ने कैसे ली ऊंची उड़ान?