Dairy Milk: गर्मियों में गाय-भैंस से हेल्दी दूध चाहिए तो करने होंगे ये तीन काम 

Dairy Milk: गर्मियों में गाय-भैंस से हेल्दी दूध चाहिए तो करने होंगे ये तीन काम 

Dairy Milk केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तीनों ही टिप्स पूरी तरह से पशु फार्म में गाय-भैंस के रखरखाव से जुड़ी हुई हैं. अच्छी बात ये है कि तीनों ही टिप्स को अपनाने पर पशुपालक की लागत भी भी कोई असर नहीं पड़ेगा. उल्टे पशुपालक अगर इन्हें अपनाते हैं तो पशुओं के बीच बीमारी फैलने की संभावनाएं भी न के बराबर रह जाएंगी. 

Advertisement
Dairy Milk: गर्मियों में गाय-भैंस से हेल्दी दूध चाहिए तो करने होंगे ये तीन काम 14 मई को आगरा में होगा दुग्ध समागम

अब सिर्फ दूध उत्पादन से काम नहीं चलेगा. दूध को हेल्दी और इंफेक्शन फ्री भी बनाना होगा. जब दूध हेल्दी होगा तो उससे बने प्रोडक्ट भी अच्छे मिलेंगे. क्योंकि अब दूध खरीद के साथ ही दूध की जांच भी शुरू हो जाती है. जैसी दूध की रिपोर्ट होती है तो वैसे ही उसके दाम तय किए जाते हैं. बिना लागत को बढ़ाए दूध उत्पादन कैसे बढ़े, पशु यानि गाय-भैंस हेल्दी कैसे रहे. वहीं उत्पादन के दौरान दूध की गुणवत्ता को बरकरार कैसे रखा जाए कुछ इसी तरह के सवालों से जुड़े टिप्स दिए गए हैं.  

जवाब भी टिप्स के तौर पर देते हुए केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पशुपालकों के लिए कुछ पोस्ट शेयर की हैं. दिए गए टिप्स में साफ कहा गया है कि दूध और डेयरी प्रोडक्ट की गुणवत्ता काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करती है कि दूध साफ-सुथरा है कि नहीं, कहीं पशु फार्म की गंदगी तो दूध में शामिल नहीं हो गई है. 

ये तीन काम किए तो बढ़ेगी क्वालिटी 

पशुपालन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर टिप्स जारी करते हुए कहा है कि अगर दूध और उससे बने प्रोडक्ट की क्वालिटी को बढ़ाने के साथ ही बरकरार रखना है तो साफ-सुथरे तरीके से पशु फार्म में दूध उत्पादन करना होगा. इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि रोजाना ही खासतौर पर गर्मियों में पशुओं को नहलाया जाए. ऐसा करने से पशु संक्रमण से दूर रहेगा. जब संक्रमण नहीं होगा तो बीमारियां नहीं होंगी और दवाईयों का खर्च बच जाएगा. 
वहीं समय-समय पर गाय-भैंस के खुर कटवाते रहें.

खुर कटते रहने से भी पशु संक्रमण से बचता है. खासतौर से खुरपका बीमारी पशुओं से दूर रहती है. तीसरी सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि बाड़े में पशु जहां बैठता और खड़ा होता है वहां उसका बिस्तर साफ रहे. जैसे सर्दियों में रबर की मैट बिछाई गई है तो उसे हमेशा साफ रखें. गर्मियों में अगर कच्चे-पक्के फर्श पर पशु बैठता या खड़ा होता है तो उस जगह को भी अच्छी तरह से साफ करते रहें. गाय-भैंस की बैठने और खड़े होने वाली जगह भी अगर साफ रहती है तो तमाम तरह की बीमारियों का अटैक पशुओं पर नहीं होता है.  

ये भी पढ़ें-

पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2

Milk Pouch: मिट्टी में मिल जाएगा दूध का खाली पाउच, मदर डेयरी की बड़ी पहल

POST A COMMENT