Water for Animals: दूध देने वाली गाय-भैंस को हर रोज चाहिए इतना पानी, बरसात में ऐसे करें बैलेंस

Water for Animals: दूध देने वाली गाय-भैंस को हर रोज चाहिए इतना पानी, बरसात में ऐसे करें बैलेंस

Water for Animals पानी जहां दूध उत्पादन के लिए जरूरी है तो वहीं ज्यादा पानी के चलते बरसात के दिनों में पशुओं को पेट संबंधी अफरा बीमारी तक हो जाती है. वहीं अगर पशुओं में पानी की कमी हो तो उन्हें डिहाइड्रेशन की परेशानी होने लगती है. पशुओं को गर्मियों में कितना पानी पीने के लिए देना चाहिए ये मानक तय है, लेकिन, फिर भी अनजाने में या लापरवाही के चलते कई बार पशुओं को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पाता है.

Advertisement
Water for Animals: दूध देने वाली गाय-भैंस को हर रोज चाहिए इतना पानी, बरसात में ऐसे करें बैलेंसयूपी में गोचर भूमि पर हरित चारा अभियान को मिली रफ्तार

दूध देने वाली गाय-भैंस के लिए पीने का पानी बहुत मायने रखता है. अगर डेयरी एक्सपर्ट की मानें तो दूध में 85 फीसद पानी होता है. इसलिए सुबह-शाम दूध देने वाली गाय-भैंस को जरूरत के मुताबिक तय मात्रा में पीने का पानी चाहिए ही चाहिए. हालांकि गर्मी और बरसात के दिनों में इसमे कोई परेशानी नहीं आती है. क्योंकि गर्मी में तो ज्यादा प्यास लगने के चलते गाय-भैंस खुद से भी अपनी पानी की जरूरत को पूरा कर लेती हैं. असल परेशानी बरसात के दिनों में होती है, क्योंकि इस मौसम में अगर पानी ज्यादा पी लिया तो फिर गाय-भैंस का पेट खराब होना तय है. 

इसलिए एनिमल एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पशुओं को हरा चारा और पीने का पानी देते वक्त बैलेंस बनाकर रखें. हरा चारा भी पानी की कमी को पूरा करता है. अगर पशुओं को पानी पिलाने में कहीं कोताही होती भी है तो हरा चारा उसकी भरपाई कर देता है. लेकिन हरा चारा खि‍लाने में भी बहुत ऐहतियात बरतने की जरूरत होती है. इसीलिए सलाह दी जाती है कि पशुओं के बाड़े में पीने के पानी का इंतजाम कुछ इस तरह का होना चाहिए कि जब पशु को जरूरत महसूस हो तो वो खुद से पानी पी ले. 

गाय-भैंस को चाहिए 30 से 70 लीटर पानी

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि दूध देने वाली गाय और भैंस के लिए पानी की खूब जरूरत होती है. क्योंकि पानी की कमी का असर दूध उत्पादन पर भी पड़ता है. गाय अगर दूध दे रही है तो दिनभर में उसे कम से कम 30 से 50 लीटर पानी पीने के लिए चाहिए. वहीं अगर भैंस दूध दे रही है तो उसे दिनभर में 40 से 70 लीटर पानी की जरूरत होती है. गर्मियों में जमीन से निकला सामान्य पानी पिलाना चाहिए. नल की सप्लाई वाला पानी है तो वो गर्म नहीं होना चाहिए. करना तो ये चाहिए साफ हौज या बर्तन में सामान्य तापमान वाला पानी पशु के सामने ही रख देना चाहिए, जिससे जब भी उसे प्यास लगे तो वो जरूरत के हिसाब से पी ले. 

पशुओं के लिए क्यों जरूरी है भरपूर पानी 

  • चारा और भोजन पाचने में मददगार होता है. 
  • शरीर के अलग-अलग जरूरतमंद हिस्सों की पूर्ति हो जाती है. 
  • मूत्र के माध्यम से अवांछनीय और विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं.
  • गर्मियों के दौरान पानी शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करता है.
  • दूध में करीब 85 फीसद पानी होता है, इसलिए एक लीटर दूध पर ढाई लीटर पानी चाहिए.

ये भी पढ़ें:-

Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच 

Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह

POST A COMMENT