The initiative will focus on creating awareness among youths about the protection and care of cattle, and their social and economic importance.खुरपका-मुंहपका (FMD) को लेकर हाई अलर्ट जारी हो चुका है. लक्ष्यदीप को छोड़ दें तो पूरे देश में ही अलर्ट जारी किया गया है. इसी दौरान बारिश होने की खबर भी आ रही है, जो इस बीमारी को और बढ़ाएगी. एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो बीमारी होने पर सबसे पहले पशुओं का दूध उत्पादन घट जाता है. एक्सपर्ट एफएमडी से बचाव के उपाय बता रहे हैं. लेकिन सबसे बड़ी कोशिश खास 9 राज्यों को लेकर ज्यादा हो रही है. ये वो 9 राज्य हैं जिन्हें एफएमडी फ्री जोन बनाने की तैयारी चल रही है. खुद केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय राज्यों की सरकारों के साथ मिलकर एफएमडी फ्री जोन बनाने पर काम कर रहा है.
गौरतलब रहे देश को साल 2030 तक एफएमडी फ्री बनाने का ऐलान किया गया है. क्योंकि भारत दूध उत्पादन में नंबर वन है, मीट उत्पादन में चौथे नंबर पर है. बावजूद इसके एनिमल प्रोडक्ट एक्सपोर्ट में हम बहुत पीछे हैं. मीट एक्सपोनर्ट की बात करें तो आज भी विश्व के कई बड़े देश हमारे यहां का बफैलो मीट नहीं खरीदते हैं. क्योंकि अभी हमारा देश एफएमडी फ्री घोषित नहीं हुआ है.
एक्सपर्ट का कहना है कि पशुधन क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाता है. यह क्षेत्र पशुधन की देखभाल करने वाले किसानों, खासकर ग्रामीण परिवारों और महिलाओं की आजीविका में योगदान देने वाला एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है. पशुधन स्वास्थ्य देखभाल, जागरूकता और परेशानी वाला विषय है, जिसके कारण आजीविका में भारी नुकसान हो रहा है.
देश में कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात में सीरो-सर्विलांस के आधार पर जोन बनाने की तैयारी चल रही है. ये वो राज्य हैं जहां टीकाकरण एडवांस स्टेज में है. इसी के चलते इन राज्यों को एफएमडी फ्री घोषित करने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है. इससे एक्सपोर्ट के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी.
राज्यों के पशुपालकों की ओर से खुद घोषणा की जाएगी कि उनके पशु एफएमडी फ्री हो चुके हैं. इसके बाद जांच-पड़ताल कर वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) इस पर मुहर लगा देगा. और ऐसा होने पर बिना किसी ज्यादा जांच-पड़ताल के इन राज्यों से डेयरी प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट बढ़ जाएगा. ये भी ख्याल रहे कि एफएमडी बीमारी पशुओं की जानलेवा बीमारी है.
ये भी पढ़ें-
Analog Paneer: AIIMS की डॉ. पिंकी बोलीं खा सकते हैं एनालॉग पनीर, लेकिन ध्यान रखें ये बात
Honey Production: शहद उत्पादन में आगे बढ़ रहा, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में कम हुए दाम
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today