सीआईआरजी अपना 45वां स्थापना दिवस मना रहा है.बकरे पालने वालों के लिए बकरीद का त्यौहार ऐसा मौका होता है जब पूरे साल की कमाई 10 दिन में हो जाती है. क्योंकि पूरे साल में यही मौका ऐसा होता है जब सबसे ज्यादा बकरे बिकते हैं. इस मौके पर देशभर में करीब ढाई से तीन करोड़ बकरे बिक जाते हैं. बकरीद पर कुर्बानी के लिए 15 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक का बकरा बिक जाता है. हॉट और बकरा मंडियों में 10-15 दिन पहले से बकरों की खरीद-फरोख्त शुरू हो जाती है. लेकिन बकरे बेचने के तरीके में अब बदलाव आ रहा है. हॉट और बकरा मंडी के अलावा सोशल मीडिया पर भी बकरों के सौदे हो रहे हैं. बकरा पालकों को ये एक नया बाजार मिला है.
गोट एक्सपर्ट की मानें तो सिर्फ बकरा पालने से ही काम नहीं चलेगा. बकरा वक्त से अच्छे दाम पर बिक जाए इसलिए यह जरूरी है कि बकरों की मार्केटिंग भी की जाए. बाजार में बकरों की खूबियों को बताया जाए. बाजार में आप अच्छे बकरे बेच रहे हैं इसके लिए फार्म का प्रचार किया जाए. और अब तो यह काम सोशल मीडिया पर बहुत आसानी से और फ्री में भी हो जाता है. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मथुरा भी इसकी ट्रेनिंग देता है.
सीआईआरजी के डायरेक्टर मनीष चेतली ने किसान तक को बताया कि साइंटीफिक तरीके से बकरी पालन करने के साथ ही यह भी जरूरी है कि आप उसके लिए अच्छा बाजार तलाशे. या फिर बकरे-बकरी के ग्राहकों को अपने फार्म तक लेकर आएं. क्योंकि आपसे 50-100 किमी दूर बैठे ग्राहक को नहीं पता कि आपके फार्म की क्या क्वालिटी है. और न ही आपका फार्म सड़क किनारे किसी दुकान-शोरुम की तरह से है कि आते-जाते किसी की भी निगाह उस पर जाएगी.
आज सोशल मीडिया के जमाने में अपने कारोबार का प्रचार करना बहुत ही आसान और फ्री का या यह कह लें कि ना के बराबर खर्च का है. आपको तो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर बकरे और बकरी का फोटो डालकर दो-चार लाइन में उसकी खूबियों को लिखना है. फार्म की फोटो डालकर यह बताना है कि इस जगह बकरे और बकरियों का फार्म है. यहां बकरे-बकरी बिकते हैं. आज इस जरूरत को समझते हुए हम अपने संस्थान में ट्रेनिंग के लिए आने वाले किसान और पशुपालकों को भी यह सिखाते हैं.
मनीष चेतली का कहना है कि अगर आप बकरा बेच रहे हैं तो उसकी खूबियां अलग होंगी और बकरी बेच रहे हैं तो उसकी अलग. जैसे बकरा बेचना है तो उसके बारे में आपको बताना होगा कि वो किस नस्ल का है. उसकी उम्र बतानी होगी. उसका वजन कितना है. प्योर नस्ल है तो वो बताना होगा, नहीं तो उसके मां-बाप के बारे में पूरी डिटेल शेयर करनी होगी. अगर बाजार में ईद के लिए बकरे खरीदे जा रहे हैं तो आपको उसके दांत कितने हैं या भी बताना होगा. बकरा चोटिल नहीं है और न ही उसके पैर, कान, पूछ कहीं से भी कटे हैं. उसके सींग भी कहीं से नहीं टूटे हैं. कुल मिलाकर बकरे की खूबसूरती बयां करनी होगी. क्योंकि चोटिल और कहीं से कटे बकरे की कुर्बानी नहीं होती है.
पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2
गर्मियों में भी खूब होगा मछली उत्पादन, गडवासु के फिशरीज एक्सपर्ट ने दिए टिप्स
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today