Bakra for Bakrid: बकरीद के लिए बकरा खरीदा है तो पहले 24 घंटे ऐसे करें देखभाल 

Bakra for Bakrid: बकरीद के लिए बकरा खरीदा है तो पहले 24 घंटे ऐसे करें देखभाल 

Bakra for Bakrid घर पर बकरा आते ही बच्चे शौक-शौक में हरा चारा और जौ-चने खि‍लाने लगते हैं. और यही ओवर डाइट बकरे के लिए जानलेवा बन जाती है. इसलिए बाजार से बकरा घर लाने के दौरान 24 घंटे तक उसे बहुत नपातुला ही खाने को दें. अगले 24 घंटे खास देखभाल करनी चाहिए. नहीं तो बकरे के बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं. 

Advertisement
Bakra for Bakrid: बकरीद के लिए बकरा खरीदा है तो पहले 24 घंटे ऐसे करें देखभाल बकरी पालन

तीन दिन तक चलने वाला बकरीद का त्यौहार 28 मई से शुरु हो जाएगा. बकरीद पर तीन दिन तक बकरों की कुर्बानी होती है. इस मौके पर भैंस और भेड़ की भी कुर्बानी दी जाती है. लेकिन देश में ज्यादातर बकरों की कुर्बानी होती है. मंडियों में दिन-रात बकरे बिक रहे हैं. जामा मस्जि‍द, नई दिल्ली में तो दोपहर से शुरू होने वाली बकरा मंडी सुबह 4-5 बजे तक चलती है. करोड़ों रुपये के बकरे रोजाना बिक जा रहे हैं. मंडी में 15 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं. लेकिन बाजार से घर लाते ही ये बकरे सुस्त हो जाते हैं. ज्यादा खाते-पीते भी नहीं हैं. कभी-कभी तो बीमार भी हो जाते हैं. 

बकरीद के दौरान इस तरह की शि‍कायतें आम हैं. इस वक्त गर्मी भी खूब पढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर जल्दी बकरे बेचने और ज्यादा दाम वसूलने के चक्कर में बकरों के साथ खेल भी किया जाता है. बकरों का पेट फूला हुआ दिखाने के लिए उन्हें बेसन या आटे का पानी पिला दिया जाता है. लेकिन पेट कुछ ही घंटों के लिए फूला हुआ दिखाई देता है और बाद में सामान्य हो जाता है. लेकिन घर आते ही ऐसे बकरों के बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं.

घर आए बकरे की देखभाल के टिप्स 

  • सुबह से शाम तक बकरे को तीन से चार बार साफ, ठंडा पानी पिलाएं.
  • गर्मी ज्यापदा हो और बकरे को सांस लेने में तकलीफ हो तो उसे इलेक्ट्राल पाउडर दें. 
  • एक इलेक्ट्राल पाउडर के पाउच को एक लीटर पानी में घोल लें और दिन में दो बार दे दें.
  • सुबह दस से शाम पांच बजे तक बकरों को धूप में न बैठाएं.
  • सुबह 10 के बाद और शाम चार बजे से पहले खुले में चराने ना ले जाएं. 
  • जहां तक संभव हो तो दिन में बकरे को छायादार जगह पर आराम करने दे.

24 घंटे बाद बकरे को दें ये खुराक 

  • बार-बार ना देकर बकरे को तय वक्त पर ही खाने को दें.
  • फीड में चना, चना की चुनी, गेहूं, चोकर, जो, और मिनरल दें.
  • गर्मियों में हरे चारे की मात्रा को बढ़ा दें.
  • बकरे के सामने काला नमक और लाहौरी नमक जरूर रखें.
  • बकरा जब नमक चाटता है तो उसका हाजमा ठीक होता है.

पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2

गर्मियों में भी खूब होगा मछली उत्पादन, गडवासु के फिशरीज एक्सपर्ट ने दिए टिप्स 

POST A COMMENT