Animal Care in Summer: तेज गर्मी में भी गाय-भैंस को मिलेगी राहत, सुबह-शाम करने होंगे ये काम Animal Care in Summer: तेज गर्मी में भी गाय-भैंस को मिलेगी राहत, सुबह-शाम करने होंगे ये काम
Animal Care in Summer हीटवेव वाले इस मौसम में ठंडी खुराक खिलाने के साथ ही गाय-भैंस को घुमाने-फिराने के वक्त में भी बदलाव की सलाह दी जा रही है. क्योंकि गर्मियों के दौरान पशु हीट स्ट्रोक और हीट स्ट्रेस की चपेट में आ जाते हैं. जिसका सीधा असर पशुओं के उत्पादन पर पड़ता है. साथ ही बीमारी के इलाज पर होने वाले खर्च से उत्पादन की लागत बढ़ जाती है. इस सब के चलते पशुपालकों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ता है.
मुख्यमंत्री से राहत की मांग.(Photo: Screengrab)नासिर हुसैन - New Delhi,
- May 25, 2026,
- Updated May 25, 2026, 8:47 AM IST
मौसम विकराल रूप ले चुका है. आज से नौतपा भी शुरू हो गया है. वहीं तेज गर्मी और चढ़ता तापमान पशुओं को बीमार तो करता ही है, साथ में उत्पादन भी कम कर देता है. जिसके चलते पशुपालक की लागत बढ़ जाती है. यही वजह है कि पशुपालकों को सलाह दी जाती है कि गर्मी शुरू होते ही पशुओं की डाइट और उन्हें बाहर घुमाने के वक्त में बदलाव कर लें. क्योंकि भीषण गर्मी सिर्फ इंसान ही नहीं पशुओं को भी परेशान करती है. खासतौर से दूध देने वाले पशुओं को.
हालांकि पशु छोटा हो या बड़ा सभी तरह के पशु गर्मी में बैचेन रहते हैं. इसी को देखते हुए जैसे ही तापमान 25-30 डिग्री को पार करता है तो एनिमल एक्सपर्ट गाय-भैंस के डाइट चार्ट में फौरन ही बदलाव करने की सलाह देते हैं. मई का रूप देख ही रहे हैं और जून अभी बाकी है.
ऐसा तैयार करें छायादार आवास
- गर्मियों में पशुओं को सीधी धूप से बचाना चाहिए.
- पशुओं का शेड ऐसा हो जहां हवा अच्छी तरह से आती-जाती हो.
- छत पर सफेद पेंट, घास, फूस रखने से गर्मी कम लगती है.
- पशुओं के लिए पेड़ की छाया बहुत फायदेमंद होती है.
पीने के पानी के लिए करें ये इंतजाम
- पशुओं को हमेशा साफ और स्वच्छ पानी ही पिलाएं.
- एक वयस्क पशु को दिन में 60 से 80 लीटर पानी पिलाएं.
- दिन में कई बार टंकी के पानी को बदलते रहें.
ये काम किए तो पशुओं को पहुंचेगी ठंडक
- पशुओं पर दिन में दो-तीन बार पानी का छिड़काव करें.
- मुमकिन हो तो भैंसों को तालाब में बैठाएं.
- पशुओं के शेड में उनकी संख्या के हिसाब से पंखे लगवाएं.
- शेड में पशुओं को गर्मी न लगे इसके लिए मिस्ट सिस्टम लगाएं.
गर्मियों के लिए ऐसे तैयार करें ठंडी खुराक
- सुबह-शाम के ठंडे वक्त ही पशुओं को खुराक खिलाएं.
- पशुओं की खुराक में हरा चारा ज्यादा शामिल करें.
- खुराक के साथ मिनरल मिक्चर और नमक जरूर खिलाएं.
- ज्यादा सूखा और गरम तासीर वाला चारा कम खिलाएं.
- पानी में ओआरएस का घोल मिलाकर पिलाएं.
रोजाना की आदत बना लें ये काम
- दोपहर 12 से 4 बजे तक पशु को चराने न ले जाएं.
- सुबह और देर शाम को ही चराई पर ले जाएं.
- शेड के आसपास पेड़ लगाकर छाया बढ़ाएं.
- शेड में और उसके आसपास सफाई रखें.
- शेड के फर्श पर पानी का छिड़काव करते रहें.
- 25 डिग्री से ज्यादा तापमान होने पर अलर्ट हो जाएं.
- पशुओं की हैल्थ की जांच कराते रहें.
- पशु में हीट स्ट्रोक की ऐसे करें पहचान
- हीट स्ट्रोक में आते ही तेज-तेज सांस लेना.
- मुंह खुला रखना और लार टपकाना.
- कमजोरी होने से चलने में पशु सुस्त रहता है.
- पशुओं के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ रहता है.
- हीट स्ट्रोक में आते ही पशु को ठंडी जगह पर रखें.
- पशु के शरीर पर ठंडा पानी डालते रहें.
- पशु के हीट स्ट्रोक में आती ही डॉक्टर से संपर्क करें.
पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2
गर्मियों में भी खूब होगा मछली उत्पादन, गडवासु के फिशरीज एक्सपर्ट ने दिए टिप्स