Animal Shed Maintenance: FSSAI ने बताया, संक्रमण से पशुओं को बचाने के लिए एनिमल शेड में करें ये काम Animal Shed Maintenance: FSSAI ने बताया, संक्रमण से पशुओं को बचाने के लिए एनिमल शेड में करें ये काम
Animal Shed Maintenance डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि डेयरी फार्म और पशु शेड में रोजाना कचरे को साफ करने की आदत पशुओं को बीमारियों से दूर रखती है. साथ ही दूध और दूध से बने प्रोडक्ट भी दूषित नहीं होते हैं. इसके लिए एक्सपर्ट के साथ ही भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कुछ मानक भी बनाए हैं.
ग्रामीण युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के मिलेंगे अवसरनासिर हुसैन - New Delhi,
- Jul 08, 2026,
- Updated Jul 08, 2026, 6:28 PM IST
डेयरी फार्म या एनिमल शेड में रोजाना साफ-सफाई कैसी हो इसे लेकर नियम और मानक दोनों ही तय हैं. यहां तक की भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भी साफ-सफाई को लेकर मानक तय किए हैं. इतना ही नहीं अगर FSSAI के बनाए नियमों को तोड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना भी देना होता है. एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो बरसात और बाढ़ के बाद संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है. ऐसे में फार्म और शेड की सफाई बहुत जरूरी हो जाती है. अब तो बायो सिक्योरिटी के इस्तेमाल से शेड और फार्म की सफाई बहुत आसान हो गई है.
क्योंकि बरसात के दौरान छोटी-बड़ी सभी तरह की बीमारियां पशुओं को अपनी चपेट में ले लेती हैं. डेयरी फार्म में रोजाना की सफाई का बहुत महत्व है. सफाई रहने से जहां पशुओं को बीमारी का खतरा नहीं रहता है, वहीं सफाई रखने से FSSAI के नियम भी पूरे हो जाते हैं. FSSAI के जुर्माने का डर भी नहीं रहता है. साथ ही डेयरी फार्म साफ रहने से दूध भी साफ और स्वच्छ बना रहता है.
ऐसे साफ रखें एनिमल शेड और डेयरी फार्म
- डेयरी फार्म में सफाई के लिए हौज पाइप का इस्तेमाल करें.
- हौज पाइप की मदद से गोबर और दूसरे कचरे को एक साथ पानी से बहा देना चाहिए.
- ठोस वेस्ट को फावड़ों से इकट्ठा करके ठेला गाड़ी में उठाकर पशुशाला से ले जाएं.
- बड़ी पशुशालाओं में इसके लिए बैलगाड़ी या ट्रैक्टर ट्रॉली इस्तेमाल की जा सकता है.
- तरल खाद और पशुशाला की धोवन को नाली द्वारा खुले और बंद इलाकों के जंक्शन तक ले जाना चाहिए. वहां इसका निपटारा करना चाहिए.
- नाली को “यू” आकार का बनवाना चाहिए, उसकी गहराई 6-8 सेमी, चौड़ाई 30-40 सेमी तक हो
- डेयरी फार्म और पशुपालन शेड की नालियों में उपयुक्त ढलान रखा जाना चाहिए.
- बड़े पशु शेड में सभी नालियों को एक में जोड़कर रखना चाहिए.
- पशुशाला के बाहर हर शेड से निकलने वाली तरल खाद को नालियों खासकर बंद या सतही नाली को मुख्य फार्म वाली नाली से जोड़ देना चाहिए.
- नाली इस तरल खाद को एक इंस्पेक्शन कक्ष तथा सैटिंग चेम्बर के जरिए से एक तरल खाद स्टोरेज टैंक में ले जाती है.
- पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो तो प्रेशर द्वारा फर्श को धोकर तरल और ठोस खाद को एक खुली जगह में ले जाना चाहिए.
- पशुशाला में पर्याप्त चौड़ाई वाली नालियों के नेटवर्क का निर्माण एक अनिवार्य जरूरत है.
- इस मिश्रित धोवन पानी को चारा घास के खेतों में सीधे ले जाया जा सकता है या इसे बॉयोगैस संयंत्रों में स्लरी के तौर पर उपयोग किया जा सकता है.
- ठोस खाद को अलग से इकट्ठा कर खाद के गड्ढे में अच्छे तरीके से स्टोर किया जाना चाहिए.
- इस तरह से खाद सही तरह डीकंपोज हो जाएगी और किसी मक्खियों का संक्रमण भी नहीं होगा.
ये भी पढ़ें:
Milk Production: गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद इन 5 कारणों से कम हो सकता है दूध उत्पादन
EL-Nino: डेयरी-पशुपालन पर बढ़ा अल नीनो का खतरा, कम हो सकता है दूध उत्पादन!