AI: सांड का वीर्य खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें खयाल, नहीं तो गाय-भैंस को कर देगा बीमार AI: सांड का वीर्य खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें खयाल, नहीं तो गाय-भैंस को कर देगा बीमार
बैल का फ्रोजन वीर्य (सीमेन) बेचने वाले सीमेन सेंटर के लिए एक गाइड लाइन तैयार की गई है. इस गाइड लाइन का पालन करते हुए सेंटर को बायो सिक्योरिटी से जुड़े नियमों का पालन करना होता है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुपालकों को भी वीर्य की स्ट्रॉ खरीदते वक्त इस पर गौर कर लेना चाहिए कि वहां नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं. वर्ना वीर्य के जरिए गाय-भैंस के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है.
सेक्स सॉर्टेड सीमेन नासिर हुसैन - NEW DELHI,
- Oct 21, 2024,
- Updated Oct 21, 2024, 4:00 PM IST
पशुओं की नस्ल सुधार और उन्हें तमाम तरह की बीमारियों से बचाने के लिए आर्टिफिशल इंसेमीनेशन (AI) और सेक्स सॉर्टेड सीमेन का तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. एआई के तहत होता ये है कि अच्छे बैल का फ्रोजन वीर्य (सीमेन) खरीदकर उसे एआई की मदद से गाय-भैंस में ट्रांसफर कर दिया जाता है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि इससे सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि पशुपालक उस बैल के वीर्य को खरीदता है जिसके परिवार में ज्यादा दूध देने वाली गाय-भैंस हो, बिना किसी परेशानी के हर बार बच्चा दे रही हो.
इतना ही नहीं उसकी हैल्थ भी इतनी अच्छी हो कि उसे किसी भी तरह की संक्रमित बीमारी ना हो. लेकिन इसके लिए ये जरूरी है कि पशुपालक बैल का वीर्य खरीदते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि जिस सीमेन सेंटर से खरीदा जा रहा है वहां बायो सिक्योरिटी के 25 से ज्यादा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं. गेट में एंट्री से लेकर लैब तक जाने वाले व्यक्ति को सैनेटाइज किया जा रहा है या नहीं.
ये भी पढ़ें: AI के लिए सीमेन चाहिए तो ब्रीडर सांड की ऐसे करनी होगी देखभाल, पढ़ें डिटेल
सीमेन सेंटर को ऐसे रखा जाता है इंफेक्शन फ्री
- सीमेन सेंटर को चारों ओर से अच्छी तरह कवर किया जाता है.
- बैल शेड, वीर्य संग्रह और प्रोसेसिंग लैब को सेंटर एरिया में एक अलग सुराक्षित तरीके से बनाया जाता है.
- क्वारंटीन स्टेशन को एक खास दीवार से घेरकर परिसर में ही अलग जगह बनाया जाता है.
- सभी वाहन और कर्मचारियों के पैर और टायर डीप बाथ एरिया से गुजारे जाते हैं.
- हाई अलर्ट एरिया में जाने से पहले कर्मचारियों और विजिटर के लिए शॉवर और चेंज रूम बनाए जाते हैं.
- सीमेन सेंटर में धूल कम करने के लिए खूब पेड़ लगाए जाते हैं.
- क्वारंटीन स्टेशन के लिए अलग से कर्मचारी रखे जाते हैं.
- पशु के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों की टीबी-ब्रुसेलोसिस की दो साल में एक बार जांच की जाती है.
- सीमेन सेंटर में आने वाले सभी मेहमानों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है.
- सीमेन सेंटर में आने वाले सभी वाहनों को सेंटर के बाहर ही पार्क किया जाता है.
- पशुओं को सेंटर में तभी एंट्री दी जाती है जब वो क्वारंटीन समेत सभी तरह के टेस्ट पास कर लेते हैं.
- किसी भी बीमार जानवर को तुरंत अलग कर उसका इलाज किया जाता है.
- बैल शेड को नियमित आधार पर साफ और कीटाणु रहित किया जाता है.
- वीर्य कलेक्शन और प्रोसेसिंग लैब को हर रोज काम के बाद कीटाणु रहित किया जाता है.
- वीर्य कलेक्शन के समय पशु के वक्ष, पेट के निचले और सामने के हिस्से को खासतौर पर साफ किया जाता है.
- पशुओं को चारा, दाना और पानी इस तरह से दिया जाता है कि उसका पशुओं की हैल्थ पर खतरा ना हो.
- सेंटर में पशु को भूख, प्यास, परेशानी दर्द और चोट से मुक्त रखा जाता है.
- हाई अलर्ट एरिया में जानें के लिए कर्मचारियों को खास गियर और जूते दिए जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Goat Meat: अगर आप बकरों को खिला रहे हैं ये खास चारा तो बढ़ जाएगा मुनाफा, जाने वजह