Fish Care: बरसात में मछलियों के तालाब के लिए बहुत जरूरी है बांध, ये हैं फायदे 

Fish Care: बरसात में मछलियों के तालाब के लिए बहुत जरूरी है बांध, ये हैं फायदे 

Fish Care तालाब में किए जाने वाले मछली पालन का मुनाफा मछली के वजन पर निर्भर करता है. मछली का वजन जितना ज्यादा होगा तो उसका दाम उतना ही ज्यादा मिलेगा. लेकिन मछली का वजन तब बढ़ेगा जब तालाब का पानी स्वच्छ रहे और तालाब में मछली को तैरने के लिए भरपूर जगह मिले.

Advertisement
Fish Care: बरसात में मछलियों के तालाब के लिए बहुत जरूरी है बांध, ये हैं फायदे तालाब बनाने में सरकार करेगी मदद

वैसे तो मछलियों के लिए बनने वाले तालाब में कई बातों का ख्याल रखा जाता है. लेकिन कुछ चीजें मौसम के हिसाब से भी तय की जाती हैं. ऐसा ही बांध का मामला है. खासतौर पर बरसात के दिनों में बांध का बहुत ख्याल रखा जाना चाहिए. समय-समय पर ये देखते रहें कि कहीं बांध कमजोर तो नहीं पड़ रहा है. मछलियों के तालाब में बांध का बड़ा रोल होता है. जैसे बांध इतना मजबूत होना चाहिये कि वह पानी के दबाव को सह सके. तालाब से पानी के रिसाव को भी रोक सके. 

इसलिए निर्माण के वक्त बांध का भी बहुत ख्याल रखना चाहिए. मत्स्य निदेशालय, रांची, झारखंड (Jharkhand) में फिश ट्रेनिंग सेंटर के चीफ इंस्ट्रक्टर प्रशांत कुमार दीपक की मानें तो तालाब के जलक्षेत्र को नापने के बाद चारों तरफ पांच से सात फीट जमीन वर्म (Berm) के रूप में छोड़कर बांध बनाया जाय, जिससे बांध की मिट्टी के कटाव को रोककर तालाब में जाने से रोका जा सके.

तालाब का बांध बनाने से जुड़ी बातें 

  • तालाब के आसपास पेड़-पौधों को जड़ समेट हटा देना चाहिए. 
  • तालाब निर्माण शुरू करने से पहले उस जमीन को चिन्हि त करें जहां खुदाई होनी है. 
  • जमीन वर्म (Berm) का की जगह और बांध निर्माण की जगह भी चिन्हित कर लेनी चाहिए. 
  • बांध तैयार करने से पहले चिन्हित जगह पर से घास, जंगली पौधों को हटा दें. 
  • मुमकिन हो तो बांध बनाने से पहले उस जगह ट्रैक्टर या हल से जुताई कर मिट्टी डाल दें. 
  • तालाब के पानी का निकास जिस तरफ ज्यादा हो वहां बांध ज्यादा चौड़ा और मजबूत बनाना चाहिए.
  • बांध पर परत-दर-परत मिट्टी डालनी चाहिये और उसे दबाते रहना चाहिये.
  • बांध की ऊंचाई जितनी चौड़ी हो उसी के मुताबिक दोनों ओर की ढलान रखें. 
  • बांध की ऊंचाई अगर 4-5 फीट हो तो चौड़ाई भी कम से कम 4-5 फीट रखनी चाहिये. 
  • बांध के अन्दर का ढलान 1:1.5 रखना चाहिये, अगर बांध पर वाहन चलना हो तो ऊंचाई की चौड़ाई 8 से 10 फीट रखी जा सकती है.
  • तालाब से पानी का रिसाव रोकने के लिये बांध के अन्दर चिकनी मिट्टी की परत बनानी चाहिए. 

फिशरीज एक्सपर्ट टिप्स 

फिशरीज एक्सपर्ट की मानें तो बांध ऐसा होना चाहिए कि तालाब का पानी बाहर न जाए और बाहर का गंदा पानी तालाब में न आए. इसलिए तालाब की खड़ी खुदाई नहीं करनी चाहिए. तालाब का किनारा डालयों होना चाहिए. तालाब का ढालान (Slope) 1:1.5 या 1:2 (ऊंचाई: आधार) अनुपात में होना चाहिये. इसलिए नया तालाब बनाते वक्त कई बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. 

ये भी पढ़ें:-

Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच 

Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह

POST A COMMENT