Climate Change and Sea Food: समुद्री मछलियों के वजन और हाईट को लेकर आई बड़ी खबर, जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Climate Change and Sea Food: समुद्री मछलियों के वजन और हाईट को लेकर आई बड़ी खबर, जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Climate Change Impact on Fish फिशरीज एक्सपर्ट के मुताबिक समुद्री सतह के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. महासागर में केमिकल मिल रहे हैं. समुद्र का लेवल बढ़ रहा है. चक्रवात जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं. समुद्र की गर्म लहरों की संख्या बढ़ रही है. अल नीनो (दक्षिणी दोलन) भी बढ़ रहा है. बावजूद इसके अभी फिशरीज और क्लाइमेट चेंज को लेकर कोई बात नहीं हो रही है. 

Advertisement
Climate Change and Sea Food: समुद्री मछलियों के वजन और हाईट को लेकर आई बड़ी खबर, जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Climate Change Impact on Fish क्लाइमेट चेंज का असर अब समुद्र के पानी और उसमे रहने वाले जीव-जन्तुओं पर भी दिखने लगा है. सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMFRI), कोच्चि और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (फिशरीज साइंस) की रिपोर्ट तो यही कहती है. फिशरीज साइंस की रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक मछलियों का वजन और लम्बाई दोनों घट रही हैं. कम वजन और छोटी लम्बाई पर ही मछलियां मैच्योर हो रही हैं. जलवायु परिवर्तन को देखते हुए मछलियों ने समुद्र में रहने की जगह भी बदल ली है. यहां तक की समुद्री झींगा का साइज भी कम हो गया है. 

क्या बदलाव आ रहे हैं समुद्री मछली में  

  • डिप्टी डायरेक्टर जनरल फिशरीज साइंस जेके जैना ने कुछ बदलाव की जानकारी दी है.  
  • अगर अभी अलर्ट नहीं हुए समुद्र से मछली पकड़ने में बड़ा बदलाव आ जाएगा. 
  • अभी मछलियों के साइज और वजन में अंतर आ रहा है. 
  • बॉम्बे डक मछली 232 एमएम से घटकर 192 एमएम साइज पर मैच्योर हो रही है. 
  • पहले सिल्वर पॉम्फ्रेट 410 ग्राम वजन में मैच्योर होती थी. 
  • लेकिन अब सिल्वर पॉम्फ्रेट 280 ग्राम पर मैच्योर हो रही है. 
  • प्रजाति के हिसाब से मछलियां समुद्र के अलग-अलग हिस्सों में रहती हैं. 
  • कुछ सतह, कोई तली में तो कुछ तली और सतह के बीच में रहती हैं.
  • समुद्र की सतह पर कई प्रजाति की मछलियां रहती हैं. 
  • सतह पर रहने वाली मछलिया गहरे समुद्र में चली गई हैं. 
  • इसमे से कुछ सतह को छोड़ 50 मीटर गहराई में चली गई हैं.  
  • समुद्री झींगा का साइज भी छोटा होता जा रहा है. 

समुद्री मछलियों में बदलाव की वजह क्या है

  • समुद्री सतह के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. 
  • समुद्र में अलग-अलग जगह पर केमिकल मिल रहे हैं. 
  • रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि समुद्र का लेवल बढ़ रहा है. 
  • चक्रवात जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं. 
  • समुद्र की गर्म लहरों की संख्या बढ़ रही है. 
  • अल नीनो (दक्षिणी दोलन) भी बढ़ रहा है.  

निष्कर्ष-

समुद्री मछलियों और झींगा के बारे में आने वाली रिपोर्ट बहुत खतरनाक हैं. ये लोगों को अलर्ट कर रही  हैं. अगर अभी भी अलर्ट नहीं हुए तो फिर मामला हाथ से निकल सकता है. हालांकि भारत मछली उत्पादन के मामले में काफी हद तक इनलैंड फिशरीज पर आ गया है. फिर भी अभी समुद्री मछली की निर्भरता खत्म नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें-Egg Export: अमेरिका ने भारतीय अंडों पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-इंसानों के खाने लायक नहीं...बताई वजह

ये भी पढ़ें-Fish Catching: घट गया समुद्र से मछली पकड़ना, इतने हजार टन कम कम पकड़ी गईं मछली, ये हैं दो बड़ी वजह

POST A COMMENT