Water for Poultry: पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को बीमार कर सकता है पीने का पानी, करें ये जरूरी काम 

Water for Poultry: पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को बीमार कर सकता है पीने का पानी, करें ये जरूरी काम 

Water for Poultry पोल्ट्री फार्म में पीने के पानी की अच्छी क्वालिटी के लिए जरूरी है कि उसकी माइक्रोबियल और कैमिकल जांच जरूर कराई जाए. एक्सपर्ट का कहना है कि पानी में आंखों से ना दिखाई देने वाले जीवाणु-कीटाणु आने का जो माध्यम है उसमे तालाब, नदियां, खुले कुएं, पब्लिक वॉटर सप्लाई सिस्टम, स्टोर कर ट्रांसपोर्ट करने के दौरान और ओवरहेड टैंक आदि होते हैं. 

Advertisement
Water for Poultry: पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को बीमार कर सकता है पीने का पानी, करें ये जरूरी काम पोल्ट्री फार्म को कैसे रखें सुरक्षित

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों को सबसे ज्यादा बीमारी पेट संबंधी होती हैं. और पेट की बीमारी छोटी हो या बड़ी, लेकिन उसका सीधा असर मुर्गे-मुर्गियों के उत्पादन पर पड़ता है. अगर मुर्गी अंडा देने वाली है तो अंडों की संख्या घट जाती है, वहीं अगर मुर्गा चिकन के लिए पाला गया है तो उसकी ग्रोथ रुक जाती है और उसका वजन नहीं बढ़ता है. हालांकि पेट की बीमारियों के कई कारण होते हैं, लेकिन इसमे पीने का पानी एक खास वजह है. पोल्ट्री फार्म में मुर्गे-मुर्गियों के लिए साफ-स्वच्छ पानी बहुत जरूरी होता है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पोल्ट्री फार्म खोलने का पहला नियम ये है कि जिस जमीन पर फार्म खोलना है वहां के ग्राउंड वॉटर की जांच करा लें. 

अगर पीने के पानी की क्वालिटी सही नहीं है तो फिर फार्म पर मुर्गियां आए दिन बीमार होंगी. पोल्ट्री एक्सपर्ट मु्र्गियों के पीने के साफ पानी पर बहुत जोर देते हैं. अगर फार्म पर मुर्गियां खराब पानी पी रही हैं तो फिर उन्हें आप खाने में कितना भी अच्छा फीड दे दिजिए उसका कोई असर नहीं पड़ेगा. उल्टे खराब पानी पीकर बीमार होने से फार्म की लागत बढ़ जाएगी. जिसके चलते पोल्ट्री प्रोडक्ट जैसे अंडे और चिकन को बाजार में बेचने पर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को पिलाएं ये पानी

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि बरसात के दिनों में और बाढ़ आने पर पानी के दूषि‍त होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं अगर पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के पीने का पानी अगर ज्यादा दिन तक टैंक में स्टोर किया जाता है तो उसमे पानी की गंदगी जमा होने लगती है और उससे भी कोलीफॉर्म जीवों की संख्या बढ़ जाती है. पानी की क्वालिटी और उसका स्वाद कैसा होगा ये पानी में मौजूद मिनरल्स और मौसम पर भी निर्भर करता है. 

हेल्दी पानी की जांच के मानक

  1. कुल कठोरता 60-180
  2. पीएच 6.8-7.5
  3. नाइट्रेट 10 मिलीग्राम-लीटर
  4. नाइट्राइट 0.4 मिलीग्राम-लीटर
  5. कुल जीवाणु गणना 00
  6. कोलीफॉर्म गणना 00
  7. कैल्शियम क्लोराइड 60 मिलीग्राम-लीटर
  8. सोडियम 50 मिलीग्राम-लीटर
  9. सल्फेट 125 मिलीग्राम-लीटर 
  • सस्ते और सरल तरीकों से अतिरिक्त घुले खनिजों को हटाना व्यावहारिक नहीं है. 
  • पानी में खनिजों की मात्रा ज्यादा होने पर दूसरे वॉटर सोर्स इस्तेमाल करने चाहिए. 
  • माइक्रोबियल से छुटकारा पाने के लिए क्लोरीनीकरण सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है.
  • पीने के पानी में पीपीएम की मात्रा एक से दो होनी चाहिए. 
  • पीपीएम का लेवल बनाने के लिए 1000 लीटर पानी में पांच-आठ ग्राम ब्लीचिंग पाउडर मिलाएं. 
  • पानी में मिलाए जा रहे ब्लीचिंग पाउडर में क्लोरीन की मात्रा 35 फीसद होनी चाहिए. 
  • पानी को एक घंटे रोकने के बाद ही मुर्गियों को पिलाएं. 
  • जहां एक घंटे तक पानी स्टोर नहीं किया जा सकता है वहां पानी में क्लोरीन डाइऑक्साइड पांच फीसद, एक मिलीलीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट (सैनीटेक) 10 लीटर पानी में इस्तेमाल करें. 
  • 1.6 फीसद आयोडीन युक्त आयोडोफोर का इस्तेमाल वॉटर सैनिटाइजर के रूप में करना चाहिए. 
  • क्वाटरनरी अमोनियम यौगिक युक्त प्रोडक्ट जैसे क्वाट, क्वाटोवेट, एन्सिवेट, सोक्रेना आदि का इस्तेमाल एकसपर्ट की सलाह पर वॉटर सैनिटाइजर के रूप में किया जा सकता है.

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत 

POST A COMMENT