UP के 75 जिलों में आज आयोजित होगा डेयरी कॉन्क्लेव, इस Link से घर बैठे पशुपालकों को मिलेगी हर जानकारी

UP के 75 जिलों में आज आयोजित होगा डेयरी कॉन्क्लेव, इस Link से घर बैठे पशुपालकों को मिलेगी हर जानकारी

Dairy conclave 2026: दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी ने आगे बताया कि मुख्यालय से कार्यक्रम का जूम लिंक के माध्यम से प्रातः 10ः30 से 11ः30 के मध्य प्रसारण कराया जाएगा. इसमें विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी. वहीं, कॉन्क्लेव में विभिन्न विषयों पर विशेष प्रस्तुतिकरण होंगे,

Advertisement
UP के 75 जिलों में आज आयोजित होगा डेयरी कॉन्क्लेव, इस Link से घर बैठे पशुपालकों को मिलेगी हर जानकारीदुग्ध एवं पशुधन विभाग की विभिन्न योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

उत्तर प्रदेश में डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने और किसानों-पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से दुग्ध एवं पशुधन विभाग ने एक बड़ी पहल की है. इसी क्रम में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष बुधवार को पूरे होने पर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्देश्य दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाना, डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक पशुपालन प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है.

वेब लिंक के माध्यम से सीधा प्रसारण

मामले में दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. ने बताया कि कॉन्क्लेव का मुख्यालय से वेब लिंक के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा. 

Topic: District Dairy CONCLAVE 2026
Time: Aug 5, 2026 10:30 AM India
Join Zoom Meeting
https://zoom.us/j/92806033189?pwd=ilONXil8JAgbPluMg9ayEfNaA4ri4n.1

Meeting chat link
https://zoom.us/launch/jc/92806033189

Meeting ID: 928 0603 3189
Passcode: 944841

जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में संबंधित मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में होगा. इसका उद्घाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, दुग्ध संघों के प्रतिनिधियों, दुग्ध उत्पादक किसानों, पशुपालकों, स्वयं सहायता समूहों, दुग्ध समितियों एवं अन्य हितधारकों की सहभागिता भी होगी.ने

आधुनिक डेयरी प्रबंधन की मिलेगी जानकारी

दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी ने आगे बताया कि मुख्यालय से कार्यक्रम का जूम लिंक के माध्यम से प्रातः 10ः30 से 11ः30 के मध्य प्रसारण कराया जाएगा. इसमें विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी. वहीं, कॉन्क्लेव में विभिन्न विषयों पर विशेष प्रस्तुतिकरण होंगे, जिनमें आधुनिक डेयरी प्रबंधन (नंद बाबा दुग्ध मिशन आदि), औपचारिक डेयरी प्रसंस्करण (दुग्ध नीति-2022 ),चारा प्रबन्धन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण तथा टीकाकरण समेत विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी.

वरिष्ठ पशु वैज्ञानिक भी साझा करेंगे राय

धनलक्ष्मी के मुताबिक, इस दौरान दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा कृषि विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ अनुभव साझा करेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना, मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना एवं नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को चयन एवं अनुमति पत्र वितरित किए जाएंगे।.

उन्होंने प्रदेश के सभी दुग्ध उत्पादक किसानों, पशुपालकों, स्वयं सहायता समूहों, दुग्ध समितियों तथा डेयरी क्षेत्र से जुड़े नागरिकों से जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव में सहभागिता करने का निवेदन किया है.

ये भी पढ़ें-

सूअरों के जानलेवा बुखार का मिला पक्का समाधान, वैज्ञानिकों ने बनाई पहली स्वदेशी वैक्सीन!

योगी सरकार ने किसानों के लिए अनुपूरक बजट में खोला खजाना, खेती से लेकर डेयरी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

POST A COMMENT