Water for Animals: बरसात के दौरान खुले में पानी पी रहे हैं पशु तो हो सकता है जानलेवा Water for Animals: बरसात के दौरान खुले में पानी पी रहे हैं पशु तो हो सकता है जानलेवा
Water for Animals जब पशु चरने जाते वक्त और चराई से लौटते वक्त खुले में बरसाती पानी पीते हैं तो ये बैक्टीरिया उनके शरीर में पहुंच जाते हैं. इस तरह पशु गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं. यही वजह है कि एनिमल एक्सपर्ट बरसात के दौरान पशुओं को पानी पिलाने में बहुत ज्यादा ऐहतियात बरतने की सलाह देते हैं.
नासिर हुसैन - New Delhi,
- Jul 14, 2026,
- Updated Jul 14, 2026, 12:03 PM IST
बरसात के दौरान पशुओं में होने वाली सबसे ज्यादा बीमारियां पानी से होती हैं. पशु जो पानी बरसात के दौरान पीता है वो साफ और स्वच्छ होना चाहिए. एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो खुले में चरने के दौरान पशु यानि गाय-भैंस और भेड़-बकरियां यहां-वहां तालाब और गड्ढे में भरा पानी पीने लगते हैं. और यही वो पानी होता है जो पशुओं को नुकसान पहुंचाता है. क्योंकि बरसात के दौरान पानी जल्दी दूषित होता है. और पानी में नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. बरसात के मौसम में ही पशुओं को कई तरह की बीमारी होती हैं. दूषित चारा खाने से, दूषित पानी पीने से भी पशु बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं.
खुरपका-मुंहपका, थनेला समेत और तमाम बीमारियां भी इस मौसम में पशुओं को अपने चपेट में ले लेती हैं. असल में बारिश का मौसम होने के चलते इन दिनों खेत, बाग और जंगलों में चारों तरफ हरा चारा खूब उगता है. जगह-जगह पीने के पानी की भी कोई कमी नहीं रहती है. लेकिन एकसपर्ट की मानें तो मॉनसून के मौसम में हरा चारा और पीने का पानी ही बीमारी की सबसे बड़ी जड़ बनते हैं.
खतरनाक है बारिश का पानी
- बरसात के चलते जगह-जगह पानी भर जाता है.
- खासतौर पर गांवों की पोखर और तालाब में पानी भर जाता है.
- बरसात के इस पानी में कई तरह के कीटाणु पनपने लगते हैं.
- मच्छर भी जमा हुए पानी पर लार्वा छोड़ने लगते हैं.
- और जब पशु इस पानी को पीता है तो वो बीमार पड़ जाता है.
पशुओं को ऐसे पिलाएं पानी
- बरसात के दिनों में पशुओं को खुले में पानी न पिलाएं.
- हमेशा से ताजा पानी बाल्टी या किसी और बर्तन में लेकर ही पिलाएं.
- बरसात के दिनों में मुमकिन हो तो पशुओं को पानी घर पर ही पिलाएं.
- गांव के पोखर और तालाब में बारिश का पानी जमा न होने दें.
- अगर पानी जमा भी हो जाए तो उसमे लाल दवा मिला दें.
पशुओं को हरा चारा खिलाने के टिप्स
- बरसात में पशुओं के हरे चारे पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है.
- इस मौसम के हरे चारे में नमी बहुत ज्यादा होती है.
- बरसात में कई तरह के कीड़े हरी पत्तियों और तने पर आकर बैठ जाते हैं.
- हरे चारे में इस दौरान पानी की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है.
- ज्यादा हरा चारा खाने से पशुओं को डायरिया भी हो सकता है.
- हरा चारा काटकर और थोड़ा सा सुखाकर ही पशुओं को खिलाएं.
ये भी पढ़ें:
Milk Production: गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद इन 5 कारणों से कम हो सकता है दूध उत्पादन
EL-Nino: डेयरी-पशुपालन पर बढ़ा अल नीनो का खतरा, कम हो सकता है दूध उत्पादन!