तस्करों ने रात के अंधेरे में अलग-अलग इलाकों से 6 गायों को पिकअप गाड़ी में डालकर चोरी कर लिया. (Photo: Representational)Goat Lamb Birth जो बकरी पालक बकरी का गर्भाधन तय वक्त के मुताबिक कराते हैं तो वो बच्चे सितम्बर-अक्टूबर में पैदा होते हैं. यही वो वक्त है जब बकरी बच्चे देगी. नस्ल के हिसाब से बकरी दो से तीन बच्चे तक देती है. एक्सपर्ट के मुताबिक बकरी पालन में बच्चे ही सबसे बड़ा मुनाफा होते हैं. अब क्योंकि सितम्बर और आने वाले अक्टूबर में जन्म लेंगे, लेकिन इसी बीच देश के कई राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं. कुछ राज्यों में भारी बारिश हो रही है. और परेशानी की बात ये है कि जब बाढ़ का पानी उतरेगा और बारिश बंद होगी तो संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना रहता है. और बकरी के छोटे बच्चे संक्रमण की चपेट में जल्दी आते हैं. इसलिए ऐसे वक्त में बकरी के बच्चों को संक्रमण से बचाना बहुत जरूरी हो जाता है.
गोट एक्सपर्ट मोहम्मद राशिद ने बताया कि बकरी के बच्चों की मृत्यु् दर कम करने के लिए ये जरूरी है कि हम उसकी देखभाल के साथ ही उसके खानपान का भी ध्यान रखें. उम्र के साथ उसका वैक्सीनेशन भी कराएं.
अगर आप साइंटीफिक तरीके से बकरी पालन कर रहे हैं तो फिर बकरी अपने शेड में सितम्बर-अक्टूबर में बच्चा देगी या फिर मार्च-अप्रैल में. ये मौसम का वो वक्त है जब ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा सर्दी. बावजूद इसके बकरी के बच्चे को उचित देखभाल की जरूरत होती है.
ये भी पढ़ें-Water Usage: अंडा-दूध, मीट उत्पादन पर खर्च होने वाले पानी ने बढ़ाई परेशानी, जानें कितना होता है खर्च
ये भी पढ़ें-Egg Export: अमेरिका ने भारतीय अंडों पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-इंसानों के खाने लायक नहीं...
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today