यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; पढ़ें- IMD का ताजा अपडेट

यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; पढ़ें- IMD का ताजा अपडेट

UP Weather Today: मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज प्रदेश के 13 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है, इनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर शामिल है.

up weather, cyclone arnabup weather, cyclone arnab
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Oct 30, 2026,
  • Updated Oct 30, 2026, 7:14 AM IST

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर यूपी में भी दिखने लगा है. जिसका सीधा असर राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में पड़ा है. लखनऊ में बादल छाएं हए है, वहीं हल्की बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अक्टूबर यानी शुक्रवार को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है. वहीं, लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. 

अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आस पास के क्षत्रों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी 

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज प्रदेश के 13 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है, इनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर शामिल है. वहीं, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. 

यूपी के इन जिलों में आज चलेंगी तेज हवाएं

जबकि प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में 40-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.

ये भी पढ़ें-

डिप्रेशन का बड़ा असर: ओडिशा-छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, 65 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं 

चक्रवात अर्नब के बाद एक्‍शन में आंध्र सरकार, CM ने अफसरों को फसल बचाने के उपाय तलाशने को कहा

MORE NEWS

Read more!