यूपी में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें IMD का ताजा अपडेट

यूपी में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें IMD का ताजा अपडेट

UP Weather Today: लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी ट्रफ एक्टिव होने से कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है.  वहीं, धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की खेती कर रहे किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद हो सकती है.

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी हैउत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Aug 04, 2026,
  • Updated Aug 04, 2026, 7:10 AM IST

उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर तेजी से सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 अगस्त यानी मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है. खासतौर पर मध्य, पूर्वी और कई अन्य इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि अगर गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो जाए तो खेतों में काम कर रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है. जानकारी के मुताबिक,अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर और उन्नाव में तेज बारिश होने की बहुत संभावना के तक ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

लखनऊ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश

राजधानी लखनऊ में सोमवार रात करीब 8 बजे गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है. इससे लोगों को दिनभर की गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिली. वहीं, मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. उधर, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं.

यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश की येलो अलर्ट

आईएमडी ने मंगलवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, रायबरेली, शाहजहांपुर, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, हापुड़, संभल, बदायूं, पीलीभीत, लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, मुरादाबाद, रामपुर, कांशीरामनगर, अलीगढ़ जिले में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा महामायानगर, एटा, मैनपुरी, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, महराजगंज, श्रावस्ती, बलरामपुर, उन्नाव, कन्नौज, औरेया, जालौन, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान

लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी ट्रफ एक्टिव होने से कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है. वहीं, धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की खेती कर रहे किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद हो सकती है. उन्होंने बताया कि बारिश से अधिकतम तापमान में 3-5°C की गिरावट के साथ उमस से राहत मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-

देशभर में बदलेगा मौसम! जम्मू-कश्मीर से बिहार तक बारिश का येलो अलर्ट

मॉनसून में 12% बारिश की कमी बरकरार, आधे से ज्यादा बड़े बांध अब भी आधे खाली

MORE NEWS

Read more!