UP Weather Today: यूपी में झमाझम बारिश से गुलाबी ठंड की आहट, जानिए कैसा रहेगा आने वाला मौसम?

UP Weather Today: यूपी में झमाझम बारिश से गुलाबी ठंड की आहट, जानिए कैसा रहेगा आने वाला मौसम?

UP Weather Update: मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार की बारिश से ठंड बढ़ने के आसार हैं. तो वहीं 1 अक्टुबर से मौसम खुलेगा. माना जा रहा है कि अब ठंड जल्द ही यूपी में दस्तक दे सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना नहीं है (File Photo)मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना नहीं है (File Photo)
नवीन लाल सूरी
  • Lucknow,
  • Sep 30, 2024,
  • Updated Sep 30, 2024, 6:51 AM IST

राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. बारिश होने से मौसमा सुहाना बना हुआ है. लेकिन अब ये सिलसिला आगे ज्यादा दिनों तक जारी नहीं रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 30 सितंबर यानी सोमवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ बौछारें पड़ने के आसार है. हालांकि इस दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है. 

फुरसतगंज में सबसे ज्यादा 35.2 मिमी हुई बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, फुरसतगंज में सबसे ज्यादा 35.2 मिमी तक बारिश रिकार्ड की गई है. अयोध्या में 5.8 मिमी, गाजीपुर में 9.5 मिमी, झांसी में 2.0 मिमी और लखनऊ में 1.7 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है. वहीं तापमान की बात करें तो बाराबंकी में 27.0℃, हरदोई में 29.0℃, कानपुर शहर में 29.6℃, इटावा और लखीमपुर खीरी में 30℃ और गोरखपुर में 29.6 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. अलीगढ़ में 24℃, आगरा ताज में 24.5℃, मेरठ में 23.1℃, मुजफ्फरनगर में 22℃, मुरादाबाद में 24.8℃, नजीबाबाद में 22.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

मौसम शुष्क रहने के आसार

इसके साथ ही 1 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना नहीं है. इस दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार है. हालांकि इस अवधि में पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. 3 अक्टूबर तक कुछ एक स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि इस दौरान कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है. 

गोरखपुर, आजमगढ़ के क्षेत्रों में जमकर हुई बारिश 

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश का ये सिलसिला 30 सितंबर तक जारी रह सकता है. इस दौरान पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी कई कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं  गोरखपुर, आजमगढ़ के क्षेत्रों में हुई भयंकर बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. 

यूपी में ठंड बढ़ने के आसार

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार की बारिश से ठंड बढ़ने के आसार हैं. तो वहीं 1 अक्टुबर से मौसम खुलेगा. माना जा रहा है कि अब ठंड जल्द ही यूपी में दस्तक दे सकती है. इस बार की बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है.

 

MORE NEWS

Read more!