यूपी में अगले 2 दिनों तक इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

यूपी में अगले 2 दिनों तक इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Today: राजधानी लखनऊ में मौसम अगले कुछ समय तक बदलता हुआ रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, शुरुआत में आसमान आंशिक रूप से बादलों छा सकता है. वहीं लखनऊ में एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. जबकि राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है.

यूपी के 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्टयूपी के 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Sep 11, 2026,
  • Updated Sep 11, 2026, 8:23 AM IST

उत्तर प्रदेश में मॉनसून का असर अलग-अलग इलाकों में अलग दिखाई दे रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, 11 सितंबर यानी शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक 35 जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं, 12 से 16 सितंबर तक कई इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है. 

मॉनसून ट्रफ की स्थिति में हल्की बारिश के आसार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल के कुछ इलाकों में मॉनसून ट्रफ की स्थिति के कारण हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने की गतिविधियां भी देखी जा सकती हैं. आने वाले दिनों में  बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले संभावित कम दबाव के क्षेत्र का असर भी मौसम पर पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में जहां पहले बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं पश्चिमी यूपी में बाद में कुछ गतिविधियां बढ़ने की संभावना हैं. 

यूपी के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुुसार, शुक्रवार को बरेली, बदायूं, कांशीराम नगर, मैनपुरी, एटा, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, औरेया, खेरी, पीलीभीत, हरदोई, हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, हमीरपुर, बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मऊ और आजमगढ़ सहित 35 जिलों में झमकर बदरा बरस सकते हैं. यहां के लिए तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

लखनऊ में छाए रहेंगे बादल

राजधानी लखनऊ में मौसम अगले कुछ समय तक बदलता हुआ रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, शुरुआत में आसमान आंशिक रूप से बादलों छा सकता है. वहीं लखनऊ में एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. जबकि राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है.
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बहराइच में 27.4 मिमी, आजमगढ़ में 22.2 मिमी, गाजीपुर में 16.4 मिमी, गोरखपुर में 15.2 मिमी, चुर्क में 4 मिमी, वाराणसी में 0.6 मिमी बारिश हुई है.

गंगा और यमुना समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा

बता दें कि उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना जैसी प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, बलिया, लखीमपुर खीरी, संभल समेत कई जिलों में लाखों की आबादी प्रभावित हुई है. वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों में बाढ़, हजारों एकड़ फसल पानी में डूबी

मराठवाड़ा में 14 साल बाद सूखे जैसे हालात, खेतों में जल रहीं फसलें, बीड में सूखा घोषित करने की मांग तेज

MORE NEWS

Read more!