IMD Update: 11 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

IMD Update: 11 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों के लिए बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी देश के 11 राज्यों के लिए है, जिनमें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे इलाके शामिल हैं. इन जगहों पर लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

aaj ka mausam delhiaaj ka mausam delhi
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Apr 13, 2026,
  • Updated Apr 13, 2026, 7:21 AM IST

देश के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब-हरियाणा, असम, केरल, त्रिपुरा और नागालैंड समेत 11 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं (लगभग 50 किमी प्रति घंटे) का अलर्ट जारी किया है.

वहीं दूसरी ओर, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में 13 और 14 अप्रैल को लू चलने की चेतावनी दी गई है.

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन की शुरुआत तेज हवाओं के साथ हो सकती है. सुबह मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, तापमान भी बढ़ेगा. दोपहर में गर्मी महसूस होगी. आज यहां तापमान 22°C से 34°C के बीच रह सकता है.

राजस्थान पूरी तरह गर्म रहने वाला है

राजस्थान में आज मौसम पूरी तरह गर्म रहने वाला है. यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. कई शहरों में लू चल सकती है, जिससे लोगों को दिन के समय बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है. खासकर दोपहर के समय ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है.

उत्तर प्रदेश में दो तरह का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम दो तरह का रहेगा. पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी. लेकिन पश्चिमी यूपी में तेज गर्मी और लू चलने का खतरा है. लखनऊ जैसे शहरों में तापमान काफी ज्यादा रह सकता है.

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर

मध्य प्रदेश में भी आज पूरी तरह गर्म रहने वाला हैदेखने को मिलेगा. यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे शहरों में तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है.

बिहार में रहेगी गर्मी

बिहार में आज गर्मी ज्यादा रहेगी, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है. ज्यादातर जिलों में दिन के समय गर्मी तेज रहेगी, इसलिए धूप से बचाव जरूरी है.

हिमाचल प्रदेश बदल सकता है मौसम

हिमाचल प्रदेश में मौसम थोड़ा बदल सकता है. कई जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में ठंडक बनी रहेगी और तापमान काफी नीचे जा सकता है, खासकर मनाली जैसे क्षेत्रों में.

उत्तराखंड में बारिश और तेज हवा

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जिससे मौसम ठंडा महसूस होगा.

पश्चिम बंगाल में आंधी और बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में आज आंधी और बारिश का अलर्ट है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश

इन दोनों राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है और गर्मी से राहत मिलेगी.

जम्मू-कश्मीर आंधी और तेज बारिश

जम्मू-कश्मीर में आज आंधी और तेज बारिश की संभावना है. इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और मौसम ठंडा हो सकता है.

तमिलनाडु में हल्की बारिश

तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, खासकर कन्याकुमारी और आसपास के इलाकों में. लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम सूखा और गर्म रहेगा. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, इसलिए गर्मी से बचाव जरूरी है.

ये भी पढ़ें: 

गेहूं और धान के बोनस पर सियासी टकराव, केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने
नई फसल के लिए नई तकनी, MP के किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सरकार का मास्टर प्लान

MORE NEWS

Read more!