नई फसल के लिए नई तकनी, MP के किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सरकार का मास्टर प्लान

नई फसल के लिए नई तकनी, MP के किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सरकार का मास्टर प्लान

मध्य प्रदेश के सीहोर, रायसेन, विदिशा और देवास ज़िलों के लिए एक नया कृषि रोडमैप जारी किया गया है. इसमें बेहतर बीजों, जल प्रबंधन, फसल विविधीकरण और आधुनिक तकनीक पर ज़ोर दिया गया है. इसका उद्देश्य किसानों की लागत को कम करना, उत्पादन बढ़ाना और आय में वृद्धि करना है, जिससे खेती को अधिक लाभदायक बनाया जा सके.

Advertisement
नई फसल के लिए नई तकनी, MP के किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सरकार का मास्टर प्लान4 जिलों के लिए बड़ा कृषि रोडमैप जारी

मध्यप्रदेश में किसानों के लिए एक बड़ी पहल करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर, रायसेन, विदिशा और देवास जिलों के लिए एक नया कृषि रोडमैप जारी किया. यह रोडमैप खेती को आसान, सस्ती और ज्यादा लाभ देने वाली बनाने के लिए तैयार किया गया है. इस योजना का सबसे खास हिस्सा यह है कि इसमें केवल फसल बढ़ाने की बात नहीं है, बल्कि सही फसल, कम लागत और ज्यादा कमाई पर ध्यान दिया गया है.

खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाने पर जोर

सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि किसान कम खर्च में ज्यादा कमाई कर सकें. इसके लिए नई तकनीक और नई खेती के तरीके अपनाने की बात कही गई है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे केवल एक ही फसल पर निर्भर न रहें, बल्कि अलग-अलग फसलें उगाएं. जैसे गेहूं और सोयाबीन के साथ-साथ सब्जियां और फल भी उगाए जा सकते हैं. इससे किसानों की आय बढ़ेगी और नुकसान कम होगा.

नई फसलों पर भी फोकस

इस रोडमैप में टमाटर, प्याज, लहसुन, भिंडी और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के साथ-साथ अनार जैसे फलों की खेती पर जोर दिया गया है. इसके अलावा ड्रैगन फ्रूट और एवोकाडो जैसी नई और महंगी फसलों को भी अपनाने की सलाह दी गई है. ये फसलें बाजार में अच्छी कीमत देती हैं, जिससे किसानों को ज्यादा फायदा हो सकता है.

पानी और मिट्टी का सही उपयोग जरूरी

इस योजना में पानी बचाने और सही तरीके से उपयोग करने पर भी जोर दिया गया है. कई इलाकों में पानी की कमी हो रही है, इसलिए किसानों को समझदारी से सिंचाई करनी होगी. साथ ही मिट्टी की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है. इसके लिए सॉइल हेल्थ कार्ड और मोबाइल ऐप की मदद से किसान जान सकते हैं कि उन्हें कितनी खाद डालनी है. इससे लागत भी कम होगी और फसल भी अच्छी होगी.

बीज ग्राम से बढ़ेगा उत्पादन

सरकार हर ब्लॉक में कुछ गांवों को “बीज ग्राम” बनाने की योजना पर काम कर रही है. इन गांवों में अच्छे और उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार किए जाएंगे. इन बीजों को आसपास के किसानों को दिया जाएगा, जिससे फसल की पैदावार लगभग 20% तक बढ़ सकती है. इससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी.

मशीन और सुविधाओं की भी व्यवस्था

कई किसान महंगी मशीनें नहीं खरीद पाते, जिससे खेती में दिक्कत होती है. इस समस्या को दूर करने के लिए “मशीन बैंक” और कस्टम हायरिंग सेंटर बनाए जाएंगे. यहां से किसान किराए पर मशीनें ले सकेंगे और समय पर खेती का काम कर पाएंगे.

स्टोरेज और प्रोसेसिंग पर ध्यान

कई बार किसानों की फसल खराब हो जाती है क्योंकि सही भंडारण की सुविधा नहीं होती. इस समस्या को हल करने के लिए कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस और कोल्ड चेन की व्यवस्था की जाएगी. इसके साथ ही फसलों की प्रोसेसिंग पर भी जोर दिया जाएगा, जैसे टमाटर से सॉस या प्यूरी बनाना. इससे किसानों को ज्यादा कीमत मिल सकती है.

समूह में काम करने से होगा फायदा

सरकार किसानों को समूह में काम करने की सलाह दे रही है. किसान उत्पादक संगठन (FPO) को मजबूत किया जाएगा, ताकि किसान मिलकर अपनी फसल बेच सकें और बेहतर दाम पा सकें. इससे छोटे किसानों को भी बड़ा फायदा मिलेगा.

यह कृषि रोडमैप किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है. इसमें नई तकनीक, बेहतर बीज, पानी की बचत और नई फसलों पर जोर दिया गया है.

अगर किसान इन तरीकों को अपनाते हैं, तो वे कम खर्च में ज्यादा उत्पादन कर सकते हैं और अपनी आय बढ़ा सकते हैं. यह योजना खेती को भविष्य के लिए मजबूत और लाभकारी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

ये भी पढ़ें: 

मंडियों में अटका गेहूं, किसान परेशान! उठान की धीमी रफ्तार पर सवाल
अब पान की खेती बनेगी मुनाफे का सौदा: ये राज्य सरकार दे रही बंपर सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन

POST A COMMENT