UP Budget 2026: ‘लखपति दीदी’ अभियान पर खर्च होंगे 200 करोड़ रुपये, महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

UP Budget 2026: ‘लखपति दीदी’ अभियान पर खर्च होंगे 200 करोड़ रुपये, महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

UP Budget: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यूपी सरकार यह बजट निश्चित रूप से प्रदेश में विकास की गति को तेज करेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की 'सबका साथ-सबका विकास' की नीति को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है.

योगी सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणायोगी सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा
नवीन लाल सूरी
  • LUCKNOW,
  • Feb 12, 2026,
  • Updated Feb 12, 2026, 7:30 AM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को 9,12,696 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. सबसे खास बात है कि योगी सरकार ने अपने मेगा बजट में महिला सशक्तिकरण को विकास का केंद्र बनाया है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने से लेकर महिलाओं को उद्यमिता की मुख्यधारा में लाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 200 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है. इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को लघु उद्यम स्थापित करने के लिए आसान, ब्याज मुक्त और चरणबद्ध पूंजी उपलब्ध कराना है.

‘लखपति दीदी’ लक्ष्य को मिले नई रफ्तार 

सरकार का फोकस महिलाओं को ऋण निर्भरता से मुक्त कर स्वावलंबी उद्यमी बनाने पर है, ताकि ग्रामीण परिवारों की आय में स्थायी वृद्धि हो और ‘लखपति दीदी’ लक्ष्य को नई रफ्तार मिले. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत छोटे उद्योगों के लिए युवाओं को ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था रखी गई है.

तीन वर्षों तक किराया सरकार करेगी वहन 

महिलाओं द्वारा उत्पादित सामान की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना के तहत 100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया जा रहा है. इसके अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट और बड़े बाजारों में शोरूम/दुकानें तीन वर्ष के लिए किराये पर ली जाएंगी. इनका संचालन शत-प्रतिशत महिलाओं द्वारा किया जाएगा. शुरुआती तीन वर्षों तक किराया सरकार वहन करेगी, इसके बाद स्वयं सहायता समूह और महिला उद्यमी आगे जिम्मेदारी संभालेंगी.

बजट विकास की गति को करेगा तेज

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यूपी सरकार यह बजट निश्चित रूप से प्रदेश में विकास की गति को तेज करेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की 'सबका साथ-सबका विकास' की नीति को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें-

UP Budget 2026: एफपीओ के लिए रिवॉल्विंग फंड से लेकर बड़े गोदामों पर सब्सिडी, किसानों की ऐसे बढ़ेगी आय

UP Budget: किसानों और महिलाओं के लिए राहत, बजट में नई योजनाओं का ऐलान

UP Budget: मथुरा में नई डेयरी प्लांट की होगी स्थापना, जानें किसानों के लिए क्या-क्या हुए बड़े ऐलान

MORE NEWS

Read more!