
गुजरात सरकार ने बुधवार को कहा कि किसान 13 फरवरी से सरसों और चना सपोर्ट प्राइस पर बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं. राज्य के कृषि मंत्री जीतू वघानी ने कहा कि 13 फरवरी से 5 मार्च तक ई-समृद्धि पोर्टल पर एप्लीकेशन लिए जाएंगे. केंद्र सरकार ने चने के लिए Rs 5,875 प्रति क्विंटल और सरसों के लिए Rs 6,200 प्रति क्विंटल सपोर्ट प्राइस तय किया है. वघानी ने कहा कि कुल खेती के एरिया और प्रोडक्शन को ध्यान में रखकर खरीदारी की जाएगी.
सभी किसानों से अपनी फसल का सही दाम पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करने की अपील करते हुए, मंत्री ने कहा कि सपोर्ट प्राइस पर फसल बेचने के लिए रजिस्टर करते समय आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा.
यह सरकारी पोर्टल किसानों की उपज खरीद के लिए बनाया गया है. भारत सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इस पोर्टल को बनाया गया है जहां किसानों को रजिस्टर करना होता है. यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिस किसान खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही किसान अपनी उपज को सरकारी रेट पर बेच सकते हैं. सरकारी एजेंसियां इस पोर्टल के माध्यम से दलहन, तिलहन आदि उपज की खरीद करती हैं.
इस पोर्टल पर रजिस्ट्रशन करने के लिए किसानों को कुछ दस्तावेज अपने पास रखने चाहिए. चूंकि दस्तावेज ऑनलाइन दर्ज होंगे, इसलिए उसका साइज 5 एमबी से कम होना चाहिए. किसानों को आधार कार्ड की जेपीजी या पीडीएफ फाइल, बैंक चेक बुक या पासबुक की जेपीजी या पीडीएफ फाइल और एक ही पीडीएफ फाइल में जमीन के सभी विवरण जमा करने होते हैं.