
समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. इसमें किसानों, छात्रों, गरीबों और पुलिसकर्मियों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कुछ घोषणाओं की जानकारी दी.
सभी 23 फसलों और दूध पर MSP की कानूनी गारंटी दी जाएगी.
किसानों का कर्ज तुरंत माफ किया जाएगा.
सिंचाई के लिए किसानों को बिजली मुफ्त मिलेगी.
गन्ना किसानों को 24 घंटे के अंदर भुगतान दिलाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का फंड बनाया जाएगा.
गांवों में घरों में रहने वाले लोगों को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. पार्टी ने गांवों और शहरों, दोनों जगह 24 घंटे बिजली देने की बात भी कही है.
BPL परिवारों को हर साल 10 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा.
कैंसर अस्पतालों को बेहतर बनाया जाएगा.
छात्रों को फिर से लैपटॉप दिए जाएंगे.
50 करोड़ रुपये तक के टेंडर में दलित और OBC वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.
अखिलेश यादव ने बताया कि गांवों में सड़क, बिजली और दूसरी सुविधाएं बढ़ाने के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
जमीन के विवाद जल्दी निपटाने के लिए खास STF बनाई जाएगी.
पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक छुट्टी मिलेगी और उनके काम के घंटे भी तय किए जाएंगे.
पूरे राज्य में समाजवादी कैंटीन.
PDA समुदायों, महिलाओं और गरीब लोगों के लिए मात्र ₹5 में भोजन.
प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष कल्याणकारी उपाय.
शहरों, कस्बों और गांवों में मूल्य-नियंत्रित बाजार.
जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण.
स्कूल की फीस और अस्पताल के खर्चों को सीमित करना.
कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई.(समर्थ श्रीवास्तव का इनपुट)