PHOTOS: राजधानी लखनऊ में किसान कारवां की एंट्री, किसानों में दिखा जोश और उत्साह

फोटो गैलरी

PHOTOS: राजधानी लखनऊ में किसान कारवां की एंट्री, किसानों में दिखा जोश और उत्साह

लखनऊ में किसान कारवां
  • 1/11

दशहरी आमों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध लखनऊ में ‘किसान तक’ का किसान कारवां अपने 24वें पड़ाव के रूप में मोहनलालगंज ब्लॉक के नटौली गांव पहुंचा. प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित हो रहे इस किसान कारवां के नटौली गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसानों के साथ युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली.

  • 2/11

पहले चरण में अयोध्या जिले के केवीके हेड ने अगेती सब्जी की खेती को लेकर किसानों को जागरूक किया. उन्होंने बताया कि अगर किसान अगेती सब्जी की खेती करते हैं, तो वह अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने फसल विविधीकरण को लेकर कहा कि आज किसानी से अच्छी कमाई करनी है, तो किसान को एक फसल के साथ अन्य फसलों की खेती करना होगा.

  • 3/11

दूसरे चरण में इफको लखनऊ के एफएम शिवचंद्र शुक्ला ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज मिट्टी से कई पोषक तत्व खत्म हो रहे हैं, जो खेती के लिहाज से सही नहीं है. इसलिए अब किसानों को ऑर्गेनिक खाद की ओर भी जाने की बात कही. साथ ही उन्होंने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग का सही तरीका के बारे में जानकारी दी.

  • 4/11

तीसरे चरण में विनय कुमार कौशल, उप कृषि निदेशक लखनऊ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का फायदा अब उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो फार्मर आईडी बनवाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब किसान धान-गेहूं की खेती के बजाय सब्जी, दलहन और तिलहन की खेती पर जोर दें.

  • 5/11

चौथे चरण में आईआईएसआर की गृह वैज्ञानिक डॉ. विनिका सिंह ने किसान कारवां कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को खून की कमी को पहचानने का तरीका बताया. साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे पोषणयुक्त भोजन के जरिए वह खून की कमी को दूर कर सकती हैं. इसके साथ ही उन्होंने पोषण वाटिका लगाने की सलाह दी.

  • 6/11

पांचवें चरण में मुथूट फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर विभोर श्रीवास्तव ने बताया कि मुथूट फाइनेंस एक ऐसी कंपनी है, जो लोगों को 1500 से लेकर 5 करोड़ रुपये तक का लोन देती है. इसमें ग्राहक के सोना की वैल्यू के अनुसार लोन की राशि तय की जाती है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ग्राहकों का जो सोना जमा होता है, उसको 7 लेयर के जरिए हम सुरक्षित रखते हैं.

  • 7/11

छठवें चरण में IFFCO एमसी के आरबीएम आशीष सेनवाल ने किसानों को कंपनी के द्वारा खेती से जुड़ी हुई कौन-कौन से उत्पाद दे रहा है, इसकी जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने बीज उपचार करने के बारे में भी किसानों को बताया कि बीज उपचार किसानों के लिए कितना फायदेमंद है और फसल के उत्पादन में कितना बेहतर काम कर सकता है.

  • 8/11

सातवें चरण में हार्वेस्ट पल्स कंपनी की अधिकारी जेन फ्लोरिना ने अपनी कंपनी के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी कंपनी किसानों के लिए काम कर रही है. बायो फोर्टिफाइड वैरायटी को लेकर उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की वैरायटी का चयन किसान करते हैं, तो उसकी खेती करने के लिए कोई अलग तकनीक का प्रयोग नहीं करना होता है.

  • 9/11

आठवें चरण में जिला पशुपालन अधिकारी डॉ सुरेश कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को पशुओं के साथ उनके बच्चों पर भी ध्यान देने की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने पशुओं के भोजन देने के सही तरीकों की जानकारी किसानों को दी.

  • 10/11

नौवें चरण में मैजिशियन सलमान द्वारा खेती से जुड़ी जानकारी अपनी कला के जरिए बताई गई. साथ ही उन्होंने किसानों को गोबर खाद और पशुपालन करने का सुझाव दिया.

  • 11/11

आखिर दसवें चरण में लकी ड्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 10 विजेताओं को पांच सौ रुपये और दूसरा पुरस्कार दो हजार रुपये काशी प्रसाद को मिला. वहीं, प्रथम पुरस्कार महिला किसान सोनिया को तीन हजार रुपये दिए गए.