PHOTOS: सूरजमुखी उत्पादन में कर्नाटक है अव्वल, जानिए अन्य राज्यों का पायदान

फोटो गैलरी

PHOTOS: सूरजमुखी उत्पादन में कर्नाटक है अव्वल, जानिए अन्य राज्यों का पायदान

sunflower ki kheti
  • 1/7

सूरजमुखी एक महत्वपूर्ण तिलहन फसल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूरजमुखी का भारत में सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है? यानी कहां से पूरे देश में सबसे अधिक पहुंचता है सूरजमुखी. इसके लिए पढ़ें ये रिपोर्ट-
 

  • 2/7

सूरजमुखी की खेती खरीफ, रबी, और जायद तीनों ही मौसम में की जाती है. लेकिन, उत्तर भारत में किसान इसकी खेती जायद और खरीफ के मौसम में ही करते हैं क्योंकि ये सीजन सूरजमुखी की खेती के लिए उपयुक्त होता है.
 

  • 3/7

भारत में सबसे अधिक सूरजमुखी का उत्पादन कर्नाटक में होता है. यानी सूरजमुखी उत्पादन के मामले में ये राज्य अव्वल है. यहां के किसान हर साल बंपर सूरजमुखी का उत्पादन करते हैं. देश की कुल सूरजमुखी उत्पादन में यहां का 48.65 फीसदी की हिस्सेदारी है.

  • 4/7

सूरजमुखी में फूलों और बीजों में औषधीय गुण पाए जाते हैं. वैसे तो सूरजमुखी की खेती भारत के लगभग सभी राज्यों में होती है. लेकिन उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर ओडिशा है. देश के कुल सूरजमुखी उत्पादन में इस राज्य की हिस्सेदारी 9.46 फीसदी है.
 

  • 5/7

सूरजमुखी का तेल खाने से दिल स्वस्थ रहता है और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है. वहीं, उत्पादन के मामले में भारत के टॉप तीन राज्यों में तीसरा नंबर हरियाणा का है. यहां सूरजमुखी का 7.90 फीसदी उत्पादन होता है.
 

  • 6/7

सूरजमुखी का तेल खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारी से बचाता है. तो वहीं इससे त्वचा में भी निखार आता है. साथ ही बात करें उत्पादन कि तो चौथे स्थान पर महाराष्ट्र है. देश के कुल सूरजमुखी उत्पादन में इस राज्य की हिस्सेदारी 5.70 फीसदी है.
 

  • 7/7

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के (2023-24) आंकड़ों के अनुसार सूरजमुखी के पैदावार में पांचवें स्थान पर बिहार है. यहां के किसान हर साल 5.40 फीसदी सूरजमुखी का उत्पादन करते हैं. वहीं ये पांच राज्य मिलकर 75 फीसदी सूरजमुखी का उत्पादन करते हैं.
 

Latest Photo