PHOTOS: किसान कारवां 2.0 पहुंचा झांसी, किसानों को मिली कम पानी में ज्यादा कमाई करने की जानकारी

फोटो गैलरी

PHOTOS: किसान कारवां 2.0 पहुंचा झांसी, किसानों को मिली कम पानी में ज्यादा कमाई करने की जानकारी

झांसी में सजा किसान कारवां 2.0 का मंच
  • 1/6

किसानों की समस्याओं को समझने, उन्हें कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से सीधे जोड़ने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया किसान कारवां 2.0 उत्तर प्रदेश के विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों में किसानों तक पहुंच रहा है. इसी कड़ी में 24 अक्टूबर को झांसी स्थित रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में पांचवीं क्षेत्रीय किसान महासभा का आयोजन किया गया.

  • 2/6

किसान महासभा के प्रमुख सत्रों में शामिल ‘बदलता बुंदेलखंड’ पैनल चर्चा का संचालन किसान तक के संपादक ओमप्रकाश ने किया. इसमें रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के डीन हॉर्टिकल्चर डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डीन फिशरीज डॉ. पी.के. पांडे, डीन वेटेरिनरी डॉ. आर.पी. सिंह और महोबा की प्रगतिशील किसान और उद्यमी मयंकिता चौरसिया ने अपने विचार साझा किए.

  • 3/6

बुंदेलखंड में पानी की उपलब्धता खेती की सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों में से एक है. इसी को ध्यान में रखते हुए किसान महासभा में ‘कम पानी में दम दिखाने वाली फसलें’ विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया. इसका संचालन किसान तक के वरिष्ठ संवाददाता जेपी सिंह ने किया. इस सत्र में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. एस.के. चतुर्वेदी, निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार, डीन एग्रीकल्चर डॉ. आर.के. सिंह और प्रगतिशील किसान पुष्पेंद्र यादव ने हिस्सा लिया.

  • 4/6

किसान कारवां 2.0 के तहत कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले किसानों को पहचान देने के लिए ‘कृषि वीर’ सम्मान की पहल की गई है. इसका उद्देश्य उन किसानों के अनुभवों को सामने लाना है, जिन्होंने खेती में नवाचार, फसल विविधीकरण, उद्यमिता, वैल्यू एडिशन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती और डेयरी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं.

  • 5/6

किसान महासभा में खेती से जुड़े गंभीर विषयों पर चर्चा के साथ किसानों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा गया. कार्यक्रम के दौरान सीतापुर के जादूगर सलमान ने जादू के विभिन्न करतब दिखाकर उपस्थित किसानों का मनोरंजन किया. इस तरह के आयोजन का उद्देश्य किसानों को विशेषज्ञों से संवाद का अवसर देने के साथ कार्यक्रम को सहभागितापूर्ण और रोचक बनाना भी है.

  • 6/6

किसान कारवां 2.0 का अगला पड़ाव वाराणसी होगा. कार्यक्रम के अनुसार, 30 अक्टूबर को पूर्वांचल के किसानों के लिए अगली क्षेत्रीय किसान महासभा आयोजित की जाएगी, जिसमें मिर्जापुर, सोनभद्र और प्रयागराज क्षेत्र के किसानों की भागीदारी प्रस्तावित है. इस महासभा में क्षेत्र की कृषि परिस्थितियों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खेती की चुनौतियों, फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी.