PHOTOS: दूध से 3 गुना ज्यादा कैल्शियम है इस सब्जी के अंदर, जानें इसके फायदे

फोटो गैलरी

PHOTOS: दूध से 3 गुना ज्यादा कैल्शियम है इस सब्जी के अंदर, जानें इसके फायदे

मोरिंगा के फायदे
  • 1/7

एक बार फिर लोग आयुर्वेद की ओर रुख कर रहे हैं. इस पर भरोसा करने के साथ ही लोग इसकी दवाइयां और नुस्खों को अपना रहे हैं. आयुर्वेद में कई फलों और सब्जियों के फायदे बताए गए हैं, जिनमें से एक है मोरिंगा. आयुर्वेद में मोरिंगा को करीब 300 बीमारियों का रामबाण इलाज बताया गया है. इतना ही नहीं इसके फूल, फलियां और पत्तियां समेत पेड़ का हर हिस्सा बेहद फायदेमंद है. इतना ही नहीं मोरिंगा एक ऐसी सब्जी है जिसमें दूध से 3 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं इसके अन्य कमाल के फायदों के बारे में.

  • 2/7

मोरिंगा यानि सहजन कई बीमारियों के इलाज में भी फायदेमंद है. मोरिंगा की फली का इस्तेमाल दाल, सांभर, सब्जी बनाने में किया जाता है. इसमें पाए जाने वाले गुणों की वजह से इसका सेवन करने के कई फायदे हैं. आयुर्वेद के अनुसार, मोरिंगा में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, जिंक जैसे मिनरल्स और खनिज पाए जाते हैं. 
 

  • 3/7

इसके साथ ही मोरिंगा में विटामिन-ए, विटामिन-बी1, विटामिन-बी2, विटामिन-बी3, विटामिन-बी5, विटामिन-बी6, विटामिन-बी9 और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. वहीं, मोरिंगा में एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटी-डिप्रेसेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं. जिसके कारण मोरिंगा खाने के कई फायदे हैं.

  • 4/7

जो लोग मोटापे से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं, वे अपनी डाइट में मोरिंगा को शामिल कर सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं. इसका काढ़ा पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके साथ ही इसका काढ़ा पीने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं.

  • 5/7

मोरिंगा का सेवन करने से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है और आपकी याददाश्त भी बेहतर होती है. इतना ही नहीं, अगर आपको दिमाग से जुड़ी कोई समस्या है तो वह भी इसे रोजाना खाने से दूर हो जाती है. साथ ही आप कई तरह के संक्रमण से भी बचे रहते हैं.

  • 6/7

मोरिंगा खाने से पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट दर्द, अल्सर जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. वहीं, मोरिंगा लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने, तनाव, चिंता दूर करने और थायरॉयड फंक्शन को बेहतर बनाने में फायदेमंद है.

  • 7/7

मोरिंगा में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं. जिसके कारण डायबिटीज में मोरिंगा खाने के कई फायदे होते हैं. इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो ब्लड शुगर के लेवल को कम करते हैं. इसके साथ ही यह ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कम करता है. वहीं, एक शोध के अनुसार, मोरिंगा के पत्तों का जूस डायबिटीज के बढ़ने को कम करने में मददगार है. इसके साथ ही यह प्रोटीन और इंसुलिन हार्मोन बनाने में भी मदद करता है.