
वकील काला कोट पहनते हैं. डॉक्टर सफेद कोट पहनते हैं. पुलिस वाले खाकी यूनिफॉर्म पहनते हैं. लगभग हर प्रोफेशन की अपनी एक ड्रेस होती है और उस ड्रेस के पीछे की खास वजह भी होती है. हालांकि कई ऐसे प्रोफेशन भी होते हैं जिनमें किसी खास ड्रेस की जरूरत नहीं बताई जाती है जैसे टीचर, जर्नलिस्ट, सोशलवर्कर और किसान. दिन-रात खेत में काम करने वाले किसानों के लिए भी कोई खास ड्रेस हो सकती है ये शायद ही किसी ने सोचा होगा! कभी आपने किसानों की ड्रेस के बारे में सोचा है! क्या खेती-किसानी करने वाले लोगों के लिए भी कोई ड्रेस कोड हो सकता है? आपने बेशक इसके बारे में ना सोचा हो लेकिन एक यूरोपियन महिला है जिसने ना सिर्फ इस बारे में सोचा बल्कि इस ड्रेस कोड को वायरल भी कर दिया है. जानिए क्या है ये पूरा मामला-
एक यूरोपीय महिला किसान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वह खुद को द बिकिनी फार्मर कहती है. दरअसल यह महिला बिकिनी पहनकर खेती करती है. इस बिकिनी फार्मर का नाम है Ella Burnett और यह नॉर्थ-वेस्ट इंग्लैंड के Cheshire में रहती हैं. यह बिकिनी फार्मर अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. टिकटॉक पर @the_fancy_farmer नाम से उनका अकाउंट है.
ये भी पढ़ें- Tomato Price: ऐसा क्या हुआ कि एक ही महीने में जमीन से आसमान पर पहुंचा टमाटर का दाम?
इन दिनों बिकिनी फार्मर के चर्चा में आने की वजह है उनका एक वीडियो. इस वीडियो में वह बिकिनी पहनकर घोड़े के साथ नजर आ रही हैं. जब यूजर्स ने उन्हें इस ड्रेस के लिए ट्रोल करना शुरू किया तो उन्होंने भी ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया. उनका कहना है कि गर्मी में बिकिनी पहनकर खेती करने में आसानी होती है साथ ही इससे उनको कोई टैन लाइन भी नहीं आती है... बिकिनी पहनकर खेती करना और जानवरों की देखभाल करना उन्हें पसंद है. बता दें कि यह महिला किसान खेतों में हर रोज बिकिनी पहनकर ही आती है और घंटों तक ऐसे ही काम करती है. साथ ही उन्होंने कई पशु भी पाले हुए हैं.
ये भी पढ़ें- Onion Export: प्याज की खेती का बादशाह है भारत, 75 देशों में लगता है भारतीय 'कांदा' का तड़का
बिकिनी फार्मर के इरादे इतने पक्के हैं कि वो अब बिकिनी फार्मर आर्मी बनाना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महिलाओं से बिकनी पहनकर खेती-किसानी करने की अपील की. और कहां कि उनके साथ मिलकर बिकिनी वाली महिला किसानों की आर्मी बनाएं. इसके पीछे उनका उद्देश्य एग्रीकल्चर यानी खेती को ग्लैमर्स लुक देना बताया जा रहा है. इस महिला किसान के सिर्फ खेत ही नहीं हैं बल्कि बहुत से जानवर भी हैं, जिनमें से ज्यादा घोड़े हैं. वो अपने तबेले की साफ-सफाई से लेकर जानवरों को नहलाने-धुलाने का काम भी बिकिनी में ही करती है.
इसे भी पढ़ें- Success Story : पहले पैसे-पैसे को मोहताज था ये परिवार, अब खेती से इस महिला किसान ने बदल दी तकदीर