मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों ही राज्य प्रमुख गेहूं उत्पादक के तौर पर जाने जाते हैं. वहीं, दोनों ही राज्यों में गेहूं की एमएसपी पर सरकारी खरीद की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. लेकिन बावजूद इसके अब भी मंडियों में गेहूं की आवक जारी है और किसानों को बढ़िया दाम मिल रहे हैं. किसान निजी व्यापारियों को उपज बेच रहे हैं. सामान्यत: किसानों को 2425 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी से ज्यादा का भाव मिल रहा है. हालांकि, मध्य प्रदेश की कुछ मंडियों में न्यूनतम कीमत 1500 रुपये से लेकर 1900, 2100 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई है तो वहीं कुछ मंडियों में अधिकतम कीमत 3 हजार और 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंंच गई. वहीं, उत्तर प्रदेश में कीमतें 2400 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. जानिए दोनों राज्यों की मंडियों में गेहूं का ताजा भाव….
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
खेतिया | ऑर्गेनिक | 2700 | 2700 | 2700 |
मंदसौर | NA | 1500 | 2771 | 2450 |
सिमरिया | NA | 1850 | 2405 | 2400 |
उमरिया | अन्य | 2210 | 2450 | 2300 |
महिदपुर | अन्य | 1901 | 2820 | 2551 |
महिदपुर | NA | 1900 | 2424 | 2300 |
खातेगांव | NA | 1701 | 2556 | 2500 |
गुना | NA | 2475 | 3140 | 2785 |
इछावर | NA | 4135 | 4135 | 4135 |
इसागढ़ | शरबती | 2545 | 2575 | 2565 |
इसागढ़ | अन्य | 2480 | 3100 | 3100 |
जावरा | लोकवन | 2340 | 2800 | 2371 |
गुना | शरबती | 3295 | 3295 | 3295 |
मध्य प्रदेश के इछावर में गेहूं का अधिकतम भाव 4135 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया, जबकि कुछ अन्य मंडियों में 3 हजार के पार भी अच्छी क्वालिटी का गेहूं बिका. हालांकि, कई मंडियों में न्यूनतम दाम निराशाजनक रहे.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
सीतापुर | दड़ा | 2420 | 2450 | 2450 |
तमकुही रोड | दड़ा | 2450 | 2500 | 2475 |
विसोली | दड़ा | 2500 | 2500 | 2500 |
राबर्ट्सगंज | दड़ा | 2340 | 2575 | 2460 |
पुरवा | दड़ा | 2500 | 2550 | 2510 |
प्रतापगढ़ | दड़ा | 2500 | 2600 | 2530 |
मुजफ्फरनगर | दड़ा | 2500 | 2620 | 2550 |
नानपारा | दड़ा | 2400 | 2450 | 2425 |
उरई | दड़ा | 2400 | 2500 | 2450 |
खुर्जा | दड़ा | 2440 | 2540 | 2490 |
गाजियाबाद | दड़ा | 2415 | 2435 | 2425 |
बिजनौर | दड़ा | 2500 | 2550 | 2530 |
अकबरपुर | दड़ा | 2300 | 2550 | 2480 |
26 जून 2025 को उत्तर प्रदेश की विभिन्न मंडियों में गेहूं के दाम 2300 से 2620 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे. मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़ और बिजनौर जैसी मंडियों में दाम 2500 रुपये से ऊपर रहे, जबकि सोनभद्र और अंबेडकरनगर में न्यूनतम भाव 2300-2340 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ. अधिकांश जगहों पर गेहूं का भाव 2450-2550 रुपये के बीच रहा.
ये भी पढ़ें -