Wheat Price: ज्यादातर राज्यों में एमएसपी पर गेहूं की सरकारी खरीद की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. इनमें प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्य शामिल हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में अभी सरकारी खरीद जारी है और मंडियों में आवक बनी हुई है, लेकिन यह खरीद इसी महीने समाप्त हो जाएगी. सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेहूं का एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. यूपी और राजस्थान की मंडियों में विभिन्न किस्मों के गेहूं की आवक बनी हुई है. ऐसे में जानिए अलग-अलग जिलों की अनाज मंडियों में गेहूं की ताजा कीमतें क्या हैं…
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
बस्सी | अन्य | 2370 | 2435 | 2402 |
झालरापाटन | अन्य | 2300 | 2500 | 2400 |
कपासन | लोकवन | 2400 | 2800 | 2600 |
कोटा | अन्य | 2411 | 2571 | 2520 |
मालपुरा | अन्य | 2373 | 2408 | 2395 |
मालपुरा | NA | 2400 | 2405 | 2403 |
मंडावरी | अन्य | 2280 | 2450 | 2380 |
मनोहर थाना | 147 एवरेज | 2350 | 2475 | 2412 |
नाहरगढ़ | अन्य | 2485 | 2530 | 2507 |
ओसियां मथानियां | लोकल | 2500 | 2700 | 2600 |
सूरतगढ़ | अन्य | 2540 | 2565 | 2555 |
उदयपुर | फर्मी | 3200 | 3400 | 3300 |
उदयपुर | कल्याण | 2430 | 2520 | 2460 |
विजयनगर | अन्य | 2388 | 2420 | 2400 |
राजस्थान की कई मंडियों में आज 9 जून 2025 काे गेहूं की न्यूनतम कीमतें एमएसपी के नीचे और आसपास रहीं. वहीं, मॉडल कीमतों का हाल भी ऐसा ही रहा. इस सब के बीच उदयपुर की अनाज मंडी फर्मी गेहूं का भाव सबसे ज्यादा 3200 रुपये से लेकर 3400 रुपये की बीच दर्ज की किया गया.
उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
जहानाबाद | दड़ा | 2400 | 2450 | 2425 |
घिरौर | दड़ा | 2400 | 2600 | 2500 |
फैजाबाद | दड़ा | 2500 | 2600 | 2540 |
फैजाबाद | दड़ा/Non-FAQ | 2300 | 2400 | 2370 |
फर्रुखाबाद | दड़ा | 2425 | 2500 | 2475 |
चरखारी | 147 एवरेज | 2450 | 2500 | 2450 |
अजुहा | दड़ा | 2480 | 2550 | 2520 |
लखीमपुर | दड़ा | 2210 | 2310 | 2250 |
पलियाकला | दड़ा | 2425 | 2475 | 2450 |
विशालपुर | दड़ा | 2520 | 2555 | 2540 |
वजीरगंज | दड़ा | 2475 | 2550 | 2500 |
सहियापुर | दड़ा | 2430 | 2500 | 2490 |
रामपुर | दड़ा | 2480 | 2570 | 2520 |
मुजफ्फरनगर | दड़ा | 2425 | 2600 | 2550 |
उत्तर प्रदेश की कई मंडियों में आज 9 जून 2025 काे ज्यादातर मंडियों गेहूं की मॉडल कीमतें एमएसपी और इसके आसपास दर्ज की गई. हालांकि कुछ मंडियों में न्यूनतम कीमतें एमएसपी से नीचे दर्ज की गई. कुल मिलाकर देखें तो किसानों को ज्यादातर मंडियों में अच्छा भाव ही मिला.