रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की नई आवक मध्य प्रदेश की मंडियों में पहुंचने लगी है. मध्य प्रदेश का मालवा क्षेत्र गेहूं की खेती के लिए काफी अच्छा माना जाता है और बड़े पैमाने पर किसान यहां गेहूं की फसल लेते हैं. यहां के सीहोर का शरबती गेहूं दुनियाभर में अपनी क्ववालिटी के लिए मशहूर है, जो अन्य किस्मों से काफी महंगा बिकता है. नई आवक के बावजूद मालवा क्षेत्र की उज्जैन मंडी में किसानों को गेहूं के दाम अच्छे मिल रहे हैं. वर्तमान में उज्जैन मंडी में मिल क्वालिटी के गेहूं की न्यूनतम कीमत 2438 रुपये प्रति क्विंटल बनी हुई है, जबकि अधिकतम कीमत 2442 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है. वहीं, सामान्य किस्म के गेहूं की कीमत 2395 रुपये पर स्थिर है. बीते दिन उज्जैन में सामान्य गेहूं न्यूनतम 2275 रुपये और अधिकतम 3000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका. इसके अलावा लोकवन गेहूं 2500 रुपये प्रति क्विंटल में बिका और मिल क्वालिटी का गेहूं 2434 रुपये प्रति क्विंटल रहा.
बता दें कि इन दिनों देशभर की मंडियों में गेहूं की कीमत एमएसपी से काफी ऊपर चल रही है. अब केंद्र सरकार आम उपभोक्ता को गेहूं सस्ते में उपलब्ध कराने के लिहाज से कदम उठा रही है. इसके लिए सरकार ई-नीलामी के माध्यम से मिल मालिकों और ट्रेडर्स को गेहूं बेच रही है, लेकिन इससे किसानों को नुकसान होना तय माना जा रहा है, क्योंकि थोक मंडियों में कीमतें गिरेंगी. हाल ही में सरकार ने गेहूं नीलामी की मात्रा 4.5 लाख टन प्रति सप्ताह कर दी है. पहले यह 1.5 लाख टन थी, जबकि शुरूआत में यह मात्रा 75 हजार टन थी. जानिए मध्य प्रदेश और देश की अन्य मंडियों में गेहूं का क्या भाव चल रहा है…
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल |
पचौर (राजगढ़) | NA | 2900 | 2960 |
गाडरवाड़ा (नरसिंंहपुर) | मिल क्वालिटी | 2800 | 2800 |
दतिया | NA | 2900 | 2900 |
सतना | NA | 2659 | 2659 |
सेंधवा | NA | 2950 | 2950 |
कटनी | मिल क्वालिटी | 2760 | 2760 |
सीधी | मिल क्वालिटी | 2490 | 2490 |
इंदौर | मिल क्वालिटी | 2962 | 3212 |
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) |
जम्बूसर (गुजरात) | NA | 2800 | 3400 |
बस्सी (राजस्थान) | NA | 2811 | 3070 |
बंथरा (यूपी) | दारा | 3009 | 3029 |
आनंदनगर (यूपी) | दारा | 2300 | 2400 |
बोलपुर (बंगाल) | सोनालिका | 2700 | 2900 |
सैंथिया (बंगाल) | सोनालिका | 2700 | 2900 |
मंगरोल (गुजरात) | लोकवन | 2750 | 3050 |