Wheat Price: मंडियों में 1200 रुपये तक पहुंचा गेहूं का भाव, जानिए मार्च में कैसा रहा बाजार का रुझान

Wheat Price: मंडियों में 1200 रुपये तक पहुंचा गेहूं का भाव, जानिए मार्च में कैसा रहा बाजार का रुझान

मासिक आधार पर गेहूं के दामों में गिरावट का दबाव साफ दिखाई दे रहा है. औसत भाव 2503 रुपये पर आ गया है. मंडियों में 1200 से रुपये तक गिर गया है. 25 मार्च को कई राज्यों में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बढ़त भी देखने को मिली.

Wheat Price Wheat Price
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Mar 27, 2026,
  • Updated Mar 27, 2026, 2:23 PM IST

देशभर में गेहूं की कीमतों में गिरावट बरकरार है. प्रमुख गेहूं उत्‍पादक राज्‍यों में भी किसानों को एमएसपी से कम दाम पर अपनी उपज बेचने पड़ रही है. देशभर की मंडियों में 25 मार्च के गेहूं कारोबार के आंकड़ों में किसानों की बदहाली देखने को मिली. सरकार ने रबी मार्कटिंग सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, लेकिन कई राज्यों में किसानों को इससे कम दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध सरकारी डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र की मालेगांव मंडी में न्यूनतम भाव 1201 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया, जबकि मध्य प्रदेश की एक मंडी में भी न्‍यूनतम भाव इसी दायरे में रहा.

सामान्य क्वालिटी के गेहूं के भाव ज्यादातर जगह 2000 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बने हुए हैं, जो MSP से काफी नीचे हैं. मध्य प्रदेश के देवास, बेरसिया और इछावर जैसी मंडियों में मॉडल भाव 2150 से 2250 रुपये के आसपास रहा. दूसरी तरफ, बेहतर क्वालिटी वाले गेहूं ने बाजार में मजबूत स्थिति बनाए रखी है. शरबती और प्रीमियम वैरायटी के गेहूं के दाम 3000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर तक पहुंचे हैं. मध्य प्रदेश की लटेरी मंडी में शरबती गेहूं का मॉडल भाव 3500 रुपये दर्ज किया गया, जबकि कर्नाटक और गुजरात की कुछ मंडियों में भी ऊंचे भाव देखने को मिले. 

छत्‍तीसगढ़ की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
गंडई147 एवरेज / नॉन-FAQ200020002000
भाटापारालोकल / नॉन-FAQ205020502050
पेंड्रारोडलोकल / FAQ210021002100
खेरागढ़एमपी शरबती / नॉन-FAQ200022002100
राजनांदगांवदेसी / नॉन-FAQ225024802365
बिलासपुरलोकल / FAQ236224312369

गुजरात की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमतअध‍िकतम कीमतऔसत कीमत
उपलेटालोकल / लोकल160022552000
जाम जोधपुरअन्य / लोकल160027302150
राजकोटलोकवन / FAQ212524002250
दाहोद147 एवरेज / लोकल250028752750
भिलोडाअन्य / FAQ250032002850
तारापुरअन्य / लोकल235035003050

कर्नाटक की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमतअध‍िकतम कीमतऔसत कीमत
बीजापुरसोना / लोकल214224002298
नरगुंडाएचडी / FAQ210024002275
गडगव्हाइट / नॉन-FAQ166947122472
हुबली (अमरगोल)जवारी / लोकल187536753050
मैसूर (बांडीपाल्या)लोकल / ग्रेड-1319034613190
बैंगलोरलोकल / FAQ370045004100

राज्यवार औसत कीमतों में भी असमानता दिख रही है. कर्नाटक में औसत मॉडल भाव 3000 रुपये के आसपास रहा, जबकि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में यह करीब 2300 रुपये के स्तर पर बना हुआ है.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमतअध‍िकतम कीमतऔसत कीमत
आलोटगेहूं / FAQ120124502200
देवासगेहूं / FAQ150030082150
बेरसियागेहूं / FAQ146528112250
गुनागेहूं / FAQ180039002470
इच्छावरगेहूं / FAQ200027512250
लटेरीशरबती / FAQ290038003500

महाराष्‍ट्र की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमतअध‍िकतम कीमतऔसत कीमत
मालेगांवगेहूं / लोकल120020001600
नाशिकगेहूं / लोकल180026002200
पुणेगेहूं / FAQ200028002400
अहि‍ल्यानगरगेहूं / लोकल190027002300
लातूरगेहूं / FAQ210030002600
अमरावतीगेहूं / लोकल200029002500

प्राइस ट्रेंड पर नजर डालें तो मार्च के चौथे हफ्ते में देश का औसत थोक भाव 2523.43 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो पिछले हफ्ते (2532.55 रुपये) से थोड़ा नीचे है. यानी बाजार में हल्की गिरावट का संकेत मिला है. वहीं, पूरे मार्च महीने का औसत भाव 2503.20 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो फरवरी (2620.85 रुपये) से काफी नीचे है. यानी महीने भर में बाजार पर दबाव बना रहा.

ये भी पढ़ें -

MORE NEWS

Read more!