Wheat Price: होली पर मंडियों में घटी गेहूं की आवक! MSP से इतना नीचे दाम, देखें दो राज्‍यों में ताजा भाव

Wheat Price: होली पर मंडियों में घटी गेहूं की आवक! MSP से इतना नीचे दाम, देखें दो राज्‍यों में ताजा भाव

Wheat Mandi Rate: देश में रिकॉर्ड उत्पादन के अनुमान और उपलब्‍धता के चले गेहूं के दाम फिसलते दिख रहे हैं. कई राज्यों में भाव MSP 2425 रुपये से नीचे चल रहे हैं. होली के दिन यूपी-राजस्थान में आवक सुस्त रही, पर मध्य प्रदेश और गुजरात में मंडियां अपेक्षाकृत सक्रिय रहीं. देखें गेहूं का ताजा मंडी भाव...

Wheat Price Wheat Price
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Mar 03, 2026,
  • Updated Mar 03, 2026, 5:20 PM IST

देश में गेहूं के रिकॉर्ड उत्‍पादन के अनुमान और उपलब्‍धता के बीच घरेलू बाजा में दाम एक बार फिर नीचे गिरते जा रहे हैं. कई राज्‍यों में कीमतें एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल के नीचे चल रही हैं. जबकि‍ आगामी नई फसल के लि‍ए 2585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय है और किसानों को पुराना एमएसपी ही नहीं मिल पा रहा है. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध डेटा के मुताबिक, एक 3 मार्च को होली के मौके पर ज्‍यादातर राज्‍यों की मंडियों में गेहूं की आवक सुस्‍त है. उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान में आवक लगभग ना के बराबर रही, हालांकि, मध्‍य प्रदेश और गुजरात में इन दोनों राज्‍यों के मुकाबले आवक काफी बेहतर रही. जानिए दाेनों राज्‍यों में गेहूं का ताजा भाव...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
जोबट मंडीगेहूं FAQ210021002100
बड़वानी मंडीलोकवान FAQ220022752275
मोहगांव मंडीगेहूं FAQ245024502450
चौरई मंडीगेहूं FAQ230023002300
लोहर्दा मंडीगेहूं FAQ231123112311
गंधवानी मंडीगेहूं FAQ215022002200
कुक्षी मंडीगेहूं FAQ200020502050
राजगढ़ मंडीलोकवान FAQ207523002300
राजगढ़ मंडी गेहूं FAQ220023152315
इंदौर मंडीगेहूं FAQ206025372141
पेटलावद मंडीगेहूं FAQ190020502050
थांदला मंडीलोकल FAQ200021002100
थांदला मंडी गेहूं FAQ215021502150
मुंदी मंडीलोकल FAQ211521152115
मुंदी मंडीगेहूं FAQ19.9523452095
भीकनगांव मंडीगेहूं FAQ220022102210
खरगोन मंडीगेहूं FAQ230024002400
खरगोन मंडीगेहूं Non-FAQ213023252250
सनावद मंडीगेहूं Non-FAQ200020002000

3 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश की विभिन्न मंडियों में दोपहर 3 बजे तक गेहूं की कुल 324.87 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक आवक खरगोन मंडी में 48.47 मीट्रिक टन रही, जिससे यह प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रही. इसके बाद पेटलावद मंडी में 46.10 मीट्रिक टन और धार जिले की राजगढ़ मंडी में 41.12 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा. वहीं, कुक्षी मंडी में 37.90 मीट्रिक टन और बड़वानी मंडी में 27.80 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई.

गुजरात की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
ढोलका एपीएमसी, अहमदाबादलोकवन गुजरात, ग्रेड रेंज-22,2052,4502,425
सनद एपीएमसी, अहमदाबादशरबती, एफएक्यू2,4252,4252,425
अमरेली एपीएमसीलोकवान, एफएक्यू2,1752,6252,275
अमरेली एपीएमसीराजस्थान टुकड़ी, एफएक्यू2,0753,3752,400
बाबरा एपीएमसी, अमरेलीमीडियम, एफएक्यू2,3752,5752,475
बगसरा एपीएमसी, अमरेलीलोकवन गुजरात, लोकल2,0002,1252,060
सावरकुंडला एपीएमसी, अमरेलीबंसी, लोकल2,1002,4552,250
सावरकुंडला एपीएमसी, अमरेलीलोकवन2,0002,3002,150
बोरसद एपीएमसी, आणंदअन्य, लोकल2,5252,5252,525
महुवा (स्टेशन रोड) एपीएमसी, भावनगरकल्याण, एफएक्यू2,1402,9102,525
झालोद (संजेली) एपीएमसी, दाहोदअन्य, ग्रेड रेंज-22,0502,0502,050
देहगाम एपीएमसी, गांधीनगरअन्य, एफएक्यू2,2752,4002,337
देहगाम (रेखियाल) एपीएमसी, गांधीनगरअन्य, एफएक्यू2,2252,3252,275
ध्रोल एपीएमसी, जामनगरअन्य, लोकल2,0002,2652,135
जामनगर एपीएमसीअन्य, लोकल2,0002,7552,545
कलावड़ एपीएमसी, जामनगरअन्य, लोकल2,0002,8002,450
धोराजी एपीएमसी, राजकोटमिलबार, नॉन-एफएक्यू2,1202,4202,290
गोंडल एपीएमसी, राजकोटलोक-1, एफएक्यू2,1502,7502,370
जसदान एपीएमसी, राजकोट2189 नं. 1, एफएक्यू2,0002,3752,250
जसदान एपीएमसी, राजकोट2189 नं. 2, एफएक्यू2,0002,5252,255
जेतपुर एपीएमसी, राजकोटलोकवन, एफएक्यू2,2052,5352,300

3 मार्च 2026 को गुजरात की मंडियों में कुल 1,369.26 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई. इनमें सबसे अधिक आवक राजकोट जिले की मंडियों में देखने को मिली. सबसे ऊपर राजकोट कृषि उपज मंडी में रही, जहां केवल शरबती वैरायटी में 300.00 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा. इसके बाद जैतपुर APMC में लोकवान वैरायटी की 227.70 मीट्रिक टन आवक दर्ज हुई. तीसरे स्थान पर गोंडल APMC रही, जहां 146.00 मीट्रिक टन आवक हुई. चौथे नंबर पर फिर से जैतपुर APMC में अन्य वैरायटी की 120.00 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई, जबकि पांचवें स्थान पर ढोलका APMC में 99.00 मीट्रिक टन गेहूं की आमद रही.

MORE NEWS

Read more!