देश के कई राज्यों की थोक मंडियों में बीते कई हफ्तों से टमाटर, प्याज जैसी सब्जियों के दाम काफी कम हो गए थे. लेकिन, अब महाराष्ट्र में टमाटर के दामों ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी है. इसी क्रम में राज्य की पनवेल मंडी में भाव अधिकतम भाव 4000 रुपये प्रति क्विंटल यानी 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए, जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई. इससे पहले किसानों को टमाटर के औन-पौने दाम मिल रहे थे. जानिए महाराष्ट्र की तमाम मंडियों में टमाटर की ताजा कीमतें…
मंडी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
कोल्हापुर | 1000 | 2000 | 1500 |
पनवेल | 3000 | 4000 | 3500 |
पाटन | 1500 | 2000 | 1750 |
खेड़ चकन | 1500 | 2500 | 2000 |
रहाता | 1000 | 2750 | 1550 |
कमलेश्वर | 1540 | 2000 | 1820 |
पुणे | 1000 | 2300 | 1650 |
पुणे-पिम्परी | 1500 | 2000 | 1750 |
पुणे-मोशी | 1000 | 1500 | 1250 |
मुंबई | 1600 | 2400 | 2000 |
करड वैशाली | 1000 | 1200 | 1200 |
भुसावल | 1200 | 2000 | 1600 |
महाराष्ट्र की ज्यादातर मंडियों में कीमतें 1000 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर दर्ज की गई. वहीं मॉडल कीमतें 1200 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक दर्ज की गई, जोकि मुनाफे के लिहाज से काफी हद तक ठीक हैं. वहीं, आने वाले दिनों में टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश होने से इसकी कीमतें बढ़ने का अनुमान है.
वहीं, महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहा. आज यहां विभिन्न मंडियों में टमाटर की मॉडल कीमतें 2000 रुपये या इससे ऊपर दर्ज की गई. वहीं, अगले कुछ दिनों में इनके 3000 पार होने की पूरी-पूरी संभावना है. यूपी में सबसे ज्यादा भाव बलरामपुर की पंचपेड़वा मंडी में दर्ज किए गए. यहां अधिकतम कीमत 2500 रुपये यानी 25 रुपये प्रति किलग्राम रही.
मालूम हो कि खुदरा बाजार में लोगों को टमाटर पहले से ही 30 से 40 रुपये प्रति किलो के भाव मिल रहे हैं. ऐसे में अगर टमाटर के थोक दामों में बढ़ोतरी होती है तो खुदरा कीमतें और ज्यादा बढ़ जाएंगी. हालांकि, दाम कितने समय के लिए बढ़ेंगे इस पर कुछ कहना मुश्किल है.