Onion Price: प्याज की महंगाई पर सरकार का एक्शन, 10 दिन में 4,000 टन बफर स्टॉक बेचा

Onion Price: प्याज की महंगाई पर सरकार का एक्शन, 10 दिन में 4,000 टन बफर स्टॉक बेचा

प्याज की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए केंद्र सरकार ने 17 शहरों में 10 दिनों के भीतर 4,000 टन बफर स्टॉक का प्याज 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचा है. सरकार को उम्मीद है कि अक्टूबर से नई खरीफ फसल आने के बाद कीमतों में और राहत मिलेगी.

Delhi to get 1,000 MT onions from Centre, to be sold at Rs 35 per kg: CM GuptaDelhi to get 1,000 MT onions from Centre, to be sold at Rs 35 per kg: CM Gupta
क‍िसान तक
  • New Delhi,
  • Sep 07, 2026,
  • Updated Sep 07, 2026, 11:41 AM IST

देशभर में प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने बाजार में राहत पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे के मुताबिक, सरकार ने पिछले 10 दिनों में 17 शहरों में करीब 4,000 टन बफर स्टॉक वाला प्याज रियायती दर पर बेचा है.

सरकार के पास वर्ष 2026 के लिए 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक उपलब्ध है. इस स्टॉक को उत्पादक राज्यों से बड़े उपभोक्ता केंद्रों तक ट्रकों और विशेष रेल सेवा 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिए पहुंचाया जा रहा है.

फिलहाल कुछ चुनिंदा शहरों में प्याज 35 प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है. दिल्ली और चेन्नई में कांदा एक्सप्रेस के जरिए बड़ी खेप पहुंच चुकी है, जबकि जल्द ही एक और रैक गुवाहाटी के लिए रवाना किया जाएगा.

कीमतों में थोड़ी राहत

निधि खरे ने कहा कि बफर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति बढ़ने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है और बाजार भाव में हल्की नरमी देखी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी बफर स्टॉक की प्याज क्वालिटी और आकार के मामले में निजी व्यापारियों द्वारा बेचे जा रहे प्याज के बराबर है.

NCCF ने बेचा 1,500 टन प्याज

नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन (NCCF) की प्रबंध निदेशक एनिस जोसेफ चंद्रा ने बताया कि संस्था अब तक 1,500 टन बफर प्याज बेच चुकी है. यह बिक्री दुकानों, मोबाइल वैन, सहकारी समितियों और राज्य सरकारों के सहयोग से की जा रही है.

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, पंजाब और ओडिशा समेत कई राज्यों में NCCF की रिटेल बिक्री जारी है. वहीं, केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) प्याज की छंटाई, ग्रेडिंग, पैकिंग और परिवहन का काम संभाल रहा है.

अभी भी ऊंचे बने हुए हैं दाम

सरकारी हस्तक्षेप के बावजूद कई शहरों में प्याज की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं. उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देश में प्याज का औसत खुदरा भाव 50.79 रुपये प्रति किलो है.

5 सितंबर को दिल्ली में प्याज 58 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 53 रुपये, चेन्नई में 63 रुपये और रांची में 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था. वहीं, औसत थोक कीमत 42.79 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई.

अक्टूबर से मिल सकती है राहत

अधिकारियों का मानना है कि अक्टूबर के मध्य से नई खरीफ प्याज फसल बाजार में आने लगेगी. फसल का उत्पादन अच्छा रहने की उम्मीद है, जिससे आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों पर दबाव कम होगा. सरकार को भरोसा है कि आने वाले हफ्तों में प्याज के दाम और नीचे आ सकते हैं.

MORE NEWS

Read more!