सरसों रबी सीजन की एक प्रमुख तिलहन फसल है. इस फसल का भारत की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण स्थान है. वहीं, इस समय कई मंडियों में किसानों को सरसों का भाव MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक मिल रहा है. इनमें राजस्थान और यूपी शामिल हैं. लेकिन बाकी के राज्यों में अब भी किसानों को एमएसपी से कम दाम पर सरसों बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार देश के सबसे बड़े सरसों उत्पादक राज्य राजस्थान में सरसों का दाम 6482 रुपये प्रति क्विंटल है. इसके अलावा हरियाणा और मध्य प्रदेश भी प्रमुख सरसों उत्पादक राज्य हैं. इन राज्यों की मंडियों में भी किसानों को कम कीमत पर उपज बेचनी पड़ रही है. बता दें, केंद्र सरकार ने वर्तमान सीजन के लिए सरसों का एमएसपी 5650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. आइए जानते हैं राजस्थान सहित अलग-अलग राज्यों में सरसों का मंडी भाव क्या है.
राजस्थान की मंडियों में सरसों का भाव
अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
मंडावरी | 6030 | 6482 | 6280 |
बरन | 5700 | 6055 | 5880 |
बूंदी | 5390 | 5810 | 5600 |
डूडू | 6100 | 6300 | 6200 |
सूरतगढ़ | 5791 | 5791 | 5791 |
कोटा | 5412 | 6201 | 5850 |
प्रतापगढ़ | 5200 | 5690 | 5410 |
सूरजगढ़ | 6250 | 6250 | 6250 |
मदनगंज मंडावर | 5317 | 6353 | 5917 |
यूपी की मंडियों में सरसों का भाव
अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
फतेहपुर सीकरी | 6150 | 6300 | 6220 |
लखीमपुर | 5900 | 6000 | 5940 |
वाराणसी | 6040 | 6185 | 6100 |
अलीगढ़ | 5950 | 6050 | 6000 |
हरदोई | 5900 | 5990 | 5950 |
अन्य राज्यों की मंडियों में सरसों का भाव
अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
गोरखपुर (मध्य प्रदेश) | 5000 | 5000 | 5000 |
कटनी (मध्य प्रदेश) | 5200 | 5649 | 5649 |
सीहोर (मध्य प्रदेश) | 5199 | 5199 | 5199 |
हिसार (हरियाणा) | 5525 | 5525 | 5525 |
उनावा (गुजरात) | 5350 | 5625 | 5600 |
कलोल (गुजरात) | 5125 | 5125 | 5125 |