Soybean Price: महीनों बाद सोयाबीन किसानों को राहत, MSP के पार पहुंची औसत कीमत, देखें ताजा मंडी भाव

Soybean Price: महीनों बाद सोयाबीन किसानों को राहत, MSP के पार पहुंची औसत कीमत, देखें ताजा मंडी भाव

Soybean Mandi Rate: महीनों की सुस्ती के बाद सोयाबीन किसानों को बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की मंडियों में सोयाबीन के भाव MSP 5,328 रुपये के ऊपर पहुंच गए हैं. फरवरी में औसत कीमत 5,774 रुपये पहुंच गई है. देखें ताजा मंडी रेट...

soybean Purchasesoybean Purchase
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Feb 06, 2026,
  • Updated Feb 06, 2026, 4:59 PM IST

महीनों तक नुकसान की मार झेलने के बाद अब जाकर सोयाबीन किसानों को राहत मिलती दिख रही है. प्रमुख सोयाबीन उत्‍पादक राज्‍यों मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र में उपज की कीमतें अब न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) के पार पहुंच गई है. दोनों राज्‍यों की मंडियों में कीमतें 5,328 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर पहुंच गई हैं. यह तेजी सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर साफ दिखाई दे रही है. फरवरी 2026 में सोयाबीन की औसत थोक कीमत करीब 5,774 रुपये प्रति क्विंटल बनी हुई है.

औसत भाव में लगातार हो रही बढ़ोतरी

इसकी तुलना में जनवरी 2026 में औसत कीमत 5,054 रुपये और दिसंबर 2025 में लगभग 4,790 रुपये प्रति क्विंटल थी. यानी लगातार तीन महीनों से भाव में सुधार दर्ज किया गया है और फरवरी में यह तेजी निर्णायक रूप से MSP के ऊपर टिक गई है. CACP ने सोयाबीन की A2 प्लस FL लागत करीब 3,552 रुपये प्रति क्विंटल मानी है. इस आधार पर मौजूदा मंडी भाव न सिर्फ MSP के ऊपर हैं, बल्कि लागत के मुकाबले भी किसानों को संतोषजनक मार्जिन दे रहे हैं. देखें दोनों राज्‍यों के ताजा मंडी भाव...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
देवाससोयाबीन FAQ547556975697
धारसोयाबीन FAQ434657325732
हरदापीली सोयाबीन FAQ539256515651
महू (इंदौर)सोयाबीन FAQ502556575657
झाबुआसोयाबीन FAQ480051005100
शामगढ़ (मंदसौर)सोयाबीन नॉन-FAQ465451255125
खिलचीपुर (राजगढ़)सोयाबीन FAQ573057405740
ताल (रतलाम)सोयाबीन FAQ538056195619
शाहगढ़ (सागर)सोयाबीन FAQ506050605060
आष्टा (सीहोर)सोयाबीन FAQ580058005800
कालापीपल (शाजापुर)पीली सोयाबीन FAQ469057005700
महिदपुर (उज्जैन)सोयाबीन FAQ510057705100

मध्य प्रदेश की देवास मंडी में सोयाबीन का मॉडल भाव करीब 5,697 रुपये दर्ज किया गया है. वहीं, राजगढ़ जिले की खिलचीपुर मंडी में यह भाव 5,740 रुपये तक पहुंच गया, जबकि सीहोर की आष्टा मंडी में 5,800 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार देखा गया.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में सोयाबीन का  भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
जामखेड़ (अहमदनगर)पीली सोयाबीन FAQ535055005425
अकोलापीली सोयाबीन FAQ535059005580
अमरावतीलोकल सोयाबीन525056805465
अंबेजोगाई (बीड)पीली सोयाबीन FAQ550056805630
बुलढाणालोकल सोयाबीन400057005508
चंद्रपुरलोकल सोयाबीन500056955400
सिल्लोड (छ. संभाजीनगर)लोकल सोयाबीन480051005000
मुरुम (धाराशिव)पीली सोयाबीन FAQ535157305650
शिरपुर (धुले)पीली सोयाबीन FAQ554155415541
हिंगोलीलोकल सोयाबीन520057005450

वहीं, महाराष्ट्र में भी स्थिति मजबूत नजर आ रही है. वाशिम मंडी में भाव करीब 5,900 रुपये, खामगांव में 5,850 रुपये और अकोला मंडी में लगभग 5,580 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं.

नोट: एकमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध डेटा के अनुसार, महाराष्‍ट्र की मंडी कीमतें 5 फरवरी 2026 की है, जबक‍ि मध्‍य प्रदेश के मंडी के आंकड़े 6 फरवरी 2026 के हैं. 

MORE NEWS

Read more!