Pyaz Mandi Bhav: प्‍याज की कीमतों में हल्‍का सुधार, लेकिन सालाना आधार पर बड़ी गि‍रावट, देखें ताजा रेट

Pyaz Mandi Bhav: प्‍याज की कीमतों में हल्‍का सुधार, लेकिन सालाना आधार पर बड़ी गि‍रावट, देखें ताजा रेट

Onion Mandi Rate: जनवरी में प्याज की कीमतों ने दिसंबर के मुकाबले थोड़ी मजबूती दिखाई, मगर पिछले साल के स्तर से दाम अब भी नीचे हैं. ताजा मंडी रेट में कहीं भारी दबाव देखने को मिल रहा है तो कहीं लागत के अनुकूल भाव दिखाई दे रहे हैं.

Onion Price TodayOnion Price Today
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Jan 23, 2026,
  • Updated Jan 23, 2026, 7:10 PM IST

देशभर में प्‍याज क‍िसान सही दाम न मिलने से चिंता में हैं. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध प्राइस ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में पिछले महीने के मुकाबले प्‍याज की कीमतों में हल्‍का सुधार हुआ है, लेकिन सालाना आधार पर यानी जनवरी 2025 के मुकाबले अभी काफी कम हैं. जिससे किसानों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, प्रमुख प्‍याज उत्‍पादक राज्‍यों की मंडियों में भी आज ताजा भाव किसानों की ‘लागत’ के लिहाज से काफी कम रहे. जानिए आज के ताजा मंडी भाव का अपडेट और किसानों को इस महीने कितना औसत भाव मिला…

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
भोपाल मंडीप्याज/FAQ105011001100
इंदौर मंडीप्याज/FAQ28617661766
इंदौर मंडीप्याज/नॉन-FAQ31715491533
इंदौर मंडीअन्य/किस्म FAQ74716431532
खंडवा मंडीलोकल/प्याज FAQ100010001000
मंदसौर मंडीप्याज/FAQ30014511252
मंदसौर मंडीप्याज/नॉन-FAQ105610561056
मनासा मंडीप्याज/नॉन-FAQ100886700
नीमच मंडीलाल प्याज/FAQ44112001200
सारंगपुर मंडीलोकल प्याज/ नॉन-FAQ250500500
रतलाम मंडीप्याज/FAQ14010001000
सैलाना मंडीप्याज/FAQ57617501750
देवरी मंडीप्याज/FAQ100010001000
देवरी मंडीप्याज/नॉन-FAQ900900900
कलापीपल मंडीप्याज/FAQ300699699
शाजापुर मंडीमीडियम प्याज/ FAQ347.3069691179
शाजापुर मंडीमीडियम प्याज /नॉन-FAQ221.23698.76698.76
शाजापुर मंडीप्याज/FAQ1222.661439.881439.88

एगमार्कनेट पर उपलब्‍ध आंकड़ों के मुताबिक, मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र में कुछ मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. वहीं, मॉडल रेट की बात करें तो ज्‍यादातर बड़ी मंडियों में प्याज का कारोबार 1000 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हुआ. हालांकि, कुछ चुनिंदा मंडियों में अधिकतम भाव ‘लागत’ को छूने में कामयाब रहे. 

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

 

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
राहाता मंडीलाल/लोकल50022001550
अकोला मंडीअन्य/लोकल60020001400
अमरावती मंडीलाल/लोकल60026001600
चंद्रपुर मंडीअन्य/लोकल200025002300
धाराशिव मंडीलाल/लोकल90015001200
भुसावल मंडीलाल/लोकल100018001500
कोल्हापुर मंडीअन्य/लोकल50022001100
वाशी नई मुंबई मंडीअन्य/लोकल80022001500
हिंगना मंडीलाल/लोकल100018001366
कामठी मंडीलोकल202025202270
देवला मंडीलाल/लोकल35016001450
लासलगांव मंडीलाल/लोकल60016001450
नासिक मंडीपोल/लोकल55017001250
पिंपलगांव मंडीपोल/लोकल40018001375
साताना मंडीलाल/लोकल35515751270
येवला मंडीलाल/लोकल30015961300
जुन्नर मंडीअन्य/लोकल100022101550
खेड़ मंडीअन्य/लोकल100018001400
पुणे मंडीलोकल50018001150
पुणे मोशी मंडीलोकल50016001050
इस्लामपुर मंडीलोकल150020001750
वाई मंडीलोकल100020001500
मंगलवेधा मंडीलोकल10020001500

बता दें कि किसान लगातार प्‍याज उत्‍पादन लाग‍त बढ़ने की बात कह रहे हैं. किसानों के मुताबिक, अब एक क्विंटल प्‍याज उगाने में औसतन 2200 से 2500 रुपये की लागत आती है. लेकिन मंडियों में इतना दाम मिलना ही अब दुर्लभ हो गया है. 

लगभग राज्‍यों में सालाना आधार पर गिरे प्‍याज के भाव

आंध्र प्रदेश – ₹1,465.86 (23.5%)
बिहार – ₹2,294.71 (26.2%)
चंडीगढ़ – ₹1,738.12 (18.4%)
छत्तीसगढ़ – ₹1,971.30 (21.3%)
गोवा – ₹1,444.31 (41.6%)
गुजरात – ₹1,267.84 (↓ 27.7%)
हरियाणा – ₹1,684.04 (22.6%)
हिमाचल प्रदेश – ₹2,396.22 (19.0%)
जम्मू-कश्मीर – ₹2,621.11 (7.5%)
कर्नाटक – ₹1,350.34 (44.8%)
केरल – ₹3,685.57 (28.1%)
मध्य प्रदेश – ₹1,324.35 (25.6%)
महाराष्ट्र – ₹1,339.16 (35.5%)
मणिपुर – ₹4,146.53 (14.3%)
दिल्ली (NCT) – ₹1,578.37 (22.1%)
ओडिशा –  ₹2,542.64 (23.2%)
पंजाब – ₹1,820.54 (10.7%)
राजस्थान – ₹1,356.27 (20.7%)
तमिलनाडु – ₹3,341.82 (30.1%)
तेलंगाना – ₹1,406.46 (43.0%)
त्रिपुरा – ₹2,855.94 (22.0%)
उत्तर प्रदेश – ₹1,475.48 (35.7%)
उत्तराखंड – ₹1,462.85 (31.2%)
पश्चिम बंगाल – ₹2,164.75 (23.8%)

FAQ ग्रेड प्याज क्या होता है ?

FAQ का मतलब होता है Fair Average Quality (औसत लेकिन स्वीकार्य गुणवत्ता). मंडियों में जब प्याज तय सरकारी मानकों पर खरा उतरता है तो उसे FAQ ग्रेड में रखा जाता है. 

  • आकार और रंग लगभग समान होता है
  • सड़न, नमी या खराबा तय सीमा से कम
  • भंडारण और ट्रांसपोर्ट के लिए बेहतर

Non-FAQ ग्रेड प्याज क्या होता है

Non-FAQ वह प्याज होता है जो Fair Average Quality के मानकों को पूरा नहीं करता. यह जरूरी नहीं कि प्याज खराब हो, लेकिन इसकी क्वालिटी औसत से नीचे मानी जाती है.

  • आकार छोटा-बड़ा या असमान
  • कुछ मात्रा में सड़ा, कटा या नरम प्याज शामिल
  • स्टोरेज लाइफ कम

MORE NEWS

Read more!