करनाल में राष्ट्रीय डेरी पशु मेला शुरू, पहली बार बकरियों ने खींचा किसानों का ध्यान

करनाल में राष्ट्रीय डेरी पशु मेला शुरू, पहली बार बकरियों ने खींचा किसानों का ध्यान

करनाल के राष्ट्रीय डेरी पशु मेले में बकरी पालक सोनू पाल ने बताया कि बकरी पालन गाय-भैंस पालने से ज्यादा फायदे का काम है. बकरी साल में दो बार बच्चे देती है. बकरी के दूध से चाय और पनीर जैसी चीजें भी बन सकती हैं. सोनू ने 5 साल में अपना पूरा खर्च निकाल लिया है. दूसरे राज्यों के किसान भी उनसे बकरे-बकरियां खरीदकर ले जाते हैं.

Goat farmingGoat farming
कमलदीप
  • करनाल,
  • Nov 27, 2026,
  • Updated Nov 27, 2026, 6:06 PM IST

करनाल के राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान में आज से राष्ट्रीय डेरी पशु मेला शुरू हो गया है. देशभर से किसान अपने अच्छी नस्ल के पशु लेकर पहुंच रहे हैं. इस बार मेले में पहली बार बकरियां और बकरे भी लाए गए हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. बकरी पालक सोनू पाल ने 8 बकरियों और 2 बकरों से काम शुरू किया था. आज उनके फार्म पर करीब 175 बकरियां और बकरे हैं. सोनू के मुताबिक बकरी पालन गाय-भैंस पालने से ज्यादा फायदे का काम है. उनका पूरा परिवार ब्रीडिंग सेटअप से कमाई कर रहा है.

मेले में अपनी बकरियों को लेकर पहुंचे पशुपालक सोनू ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने 2019 में मथुरा में सीआरजी से 7 दिनों का परीक्षण लेकर 8 बकरियों और 2 बकरों में अपने व्यवसाय को शुरू किया था, जोकि आज उनके पास 175 के करीब बकरियां और बकरे तक पहुंच चुके हैं. 

उन्होंने कहा मेरा पूरा परिवार इस काम में मेरा साथ दे रहा है. पशुपालक ने कहा कि ग्रेजिंग के माध्यम से हम चिराई करवा रहे हैं, उन्होंने बताया गाय भैस पालने के साथ इसे अलग से 10 बकरियों से शुरुआत कर सकते हैं.

मेले में बकरी पालक सोनू पाल ने किसानों को बताया कि गाय-भैंस की जगह बकरी पालकर वे कैसे ज्यादा फायदा कमा सकते हैं.

साल में दो बार बच्चे

सोनू के मुताबिक गाय और भैंस साल में एक बार बच्चा देती हैं और 6-7 महीने तक दूध देती हैं. वहीं बकरी करीब 3 महीने दूध देती है, लेकिन साल में दो बार बच्चे पैदा करती है. इससे बकरी पालक की कमाई का मौका बढ़ जाता है.

बकरी के दूध के फायदे

सोनू ने बताया कि गाय-भैंस और बकरी के दूध में काफी फर्क होता है. बकरी का दूध किसी भी समय निकाला जा सकता है. घर में अचानक मेहमान आ जाएं तो उसी समय दूध निकालकर चाय बनाई जा सकती है. इसके अलावा बकरी के दूध से पनीर और दूसरे प्रोडक्ट भी बनाए जा सकते हैं.

8 बकरियों से 175 तक का सफर

सोनू ने 7 दिन की ट्रेनिंग लेने के बाद 8 बकरियों और 2 बकरों से यह काम शुरू किया था. आज उनके फार्म पर करीब 175 बकरियां और बकरे हैं. उनका पूरा परिवार पिछले कुछ सालों से यह काम कर रहा है. वे ब्रीडिंग सेटअप यानी नस्ल बढ़ाने के काम से कमाई करते हैं.

खर्च निकला, मुनाफा अगले साल पता चलेगा

सोनू ने बताया कि पिछले 5 सालों में फार्म पर जितना पैसा उन्होंने लगाया था, वह पूरा निकल चुका है. अभी फार्म पर जो बकरियां और बकरे मौजूद हैं, उन्हें कमाई मानें या मुनाफा, यह अगले साल पता चलेगा.

दूसरे राज्यों से भी आते हैं खरीदार

सोनू के बकरे और बकरियां दूसरे राज्यों के किसान भी खरीदकर ले जाते हैं. किसान उनसे 3 महीने, 6 महीने या 1 साल के बकरी के बच्चे खरीदते हैं. कौन सा बच्चा लेना है, यह किसान की जेब पर निर्भर करता है.

NDRI का धन्यवाद

सोनू ने NDRI संस्थान का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि इस बार संस्थान ने मेले में बकरियां लाने की इजाजत दी. अब मेले में आने वाले लोग बकरियों को देख रहे हैं और उनके बारे में जानकारी ले रहे हैं.

MORE NEWS

Read more!