Betal Goat: गाय के बराबर दूध देगी बकरी की ये नस्ल, NDRI को रिसर्च में मिली कामयाबी

Betal Goat: गाय के बराबर दूध देगी बकरी की ये नस्ल, NDRI को रिसर्च में मिली कामयाबी

बकरी पालन अब घाटे का सौदा नहीं रहेगा. बकरी से जहां बच्चे मिलेंगे वहीं बकरियां अब गाय के बराबर दूध भी देंगी. नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI), करनाल, हरियाणा ने दूध देने वाली बकरियों पर एक खास रिसर्च की है. रिसर्च के बाद बकरियों का दूध बढ़ गया है. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Nov 27, 2026,
  • Updated Nov 27, 2026, 5:42 PM IST

आमतौर पर बकरियां 500 ग्राम से लेकर एक-डेढ़ लीटर तक ही दूध देती हैं. लेकिन बकरियों में कुछ नस्ल ऐसी भी हैं जो गाय से ज्यादा दूध देती हैं. गायों की कई ऐसी नस्ल हैं जो दो-ढाई लीटर तक ही दूध देती हैं. लेकिन नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI), करनाल, हरियाणा ने बकरी की एक खास नस्ल तैयार की है. ये नस्ल 3.5 लीटर तक दूध देगी. कई साल की रिसर्च के बाद एनडीआरआई को ये कामयाबी मिली है. ये जानकारी एनडीआईआर के निदेशक ने हाल ही में दी है. 

उनका कहना है कि बकरी का दूध उत्पादन बढ़ने से बकरी पालन करने वालों में तेजी आएगी. बकरी का एक रेवेन्यू मॉडल बनेगा. गौरतलब रहे कि एनडीआरआई ने बीटल नस्ल की बकरी को विदेशी नस्ल की सानेन और एल्पाइन नस्ल के बकरों से क्रॉस कराया है. जल्द ही इस नस्ल की बकरी के बच्चे किसानों को पालन के लिए दिए जाएंगे. 

पंजाब की बीटल नस्ल पर हुई रिसर्च 

एनडीआरआई से जुड़े जानकारों की मानें तो बकरियों की दो नस्ल तैयार की गई हैं. एक सानेन बीटल है तो दूसरी एल्पाइन बीटल है. उनका कहना है कि सानेन बीटल और एल्पाइन बीटल एक ब्यांत में 449 लीटर दूध देकर रिकॉर्ड बना चुकी है. जबकि आमतैर पर देशी नस्ल की बकरियां रोजाना डेढ़ से दो लीटर दूध देती हैं. जबकि एक ब्यांत में 150 से 200 लीटर तक दूध देती हैं. इस नस्ल की एक बकरी की कीमत 7 से 8 हजार रुपये तक बताई जा रही है. जबकि इस नस्ल के बकरे की नीलामी 50 हजार रुपये से भी ज्यादा की हो रही है. 

बाड़े में रखकर पाल सकते हैं दोनों को

जानकार बताते हैं कि एल्पाइन बीटल और सानेन बीटल को दूसरी बकरियों की तरह से खुले मैदान में ले जाकर चराने की जरूरत नहीं है. गाय की तरह से सानेन बीटल और एल्पाइन बीटल को बाड़े में रखकर भी पाला जा सकता है और भरपूर दूध भी लिया जा सकता है. इसे स्टाल फीड भी कहा जाता है. बस जरूरत इस बात की होती है कि बाड़े में रखने के दौरान इन्हें अच्छी खुराक खाने को दी जाए. 

ये बोले एनडीआरआई के निदेशक 

निदेशक डॉ. धीर सिंह का कहना है कि एल्पाइन नस्ल के बकरे-बकरी नॉर्थ अमेरिका की मूल नस्ल है और वहीं सानेन स्वि ट्जरलैंड की मूल नस्ल है. ये दोनों ही नस्ल की बकरियां ज्यादा दूध देने के लिए जानी जाती हैं. बीते कई साल से हम सानेन-बीटल और एल्पाइन बीटल पर काम कर रहे थे. अब जाकर इस पर सफलता मिली है. जल्द ही दोनों नस्ल को रजिस्टर्ड कराने की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-Egg Export: अमेरिका ने भारतीय अंडों पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-इंसानों के खाने लायक नहीं...

ये भी पढ़ें-Milk Growth: दूध का फ्रॉड रोकने को गाय-भैंस के खरीदार करा रहे डोप टेस्ट, पढ़ें डिटेल

MORE NEWS

Read more!