आलू के दाम में भारी उछाल, 50 रुपये किलो हुआ रिटेल प्राइस, जानिए आलू के सबसे बड़े उत्पादक यूपी की मंडियों का हाल

आलू के दाम में भारी उछाल, 50 रुपये किलो हुआ रिटेल प्राइस, जानिए आलू के सबसे बड़े उत्पादक यूपी की मंडियों का हाल

आलू के दाम में भारी उछाल जारी है. रिटेल प्राइस की बात करें तो 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है. ऐसे में आइए जानते हैं आलू के सबसे बड़े उत्पादक राज्य के मंडियों में कितना है आलू का मंडी भाव.

आलू का मंडी भावआलू का मंडी भाव
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Nov 21, 2024,
  • Updated Nov 21, 2024, 11:31 AM IST

देश में महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक चीज सस्ती होती है तो दूसरी चीजें महंगी हो जाती हैं.  वहीं, बात करें सब्जी के राजा आलू की तो देश के प्रमुख कृषि मंडियों में नए आलू की आवक के साथ ही दाम में भारी उछाल देखा जा रहा है. इसके अलावा आलू के रिटेल प्राइस की बात करें तो कई जगहों पर फिलहाल 50 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. नए आलू  के बंपर आवक के चलते पुराने आलू की कीमत घट गई है. ऐसे में आइए जानते हैं आलू के प्रमुख उत्पादक राज्य यूपी सहित अन्य राज्यों के मंडियों का क्या है हाल. 

यूपी के मंडियों में आलू का भाव

अनाज मंडीन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतमॉडल प्राइस
ललितपुर217022502200
लखनऊ214022402190
अजुहा206022002130
उन्नाव207521752125
हरदोई210021502130
सिकंदराराऊ148016501590
जालौन280030002900
शाहगंज210022002150
झांसी205021652110
छिबरामऊ185020001930

अन्य राज्य के मंडियों का भाव

अनाज मंडीन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतमॉडल प्राइस
इंदौर (मध्य प्रदेश)186329382938
पेटलावद (मध्य प्रदेश)120018001474
सबलगढ़ (मध्य प्रदेश)55020001400
चुरू (राजस्थान)200022002100
जोधपुर (राजस्थान)100025001700
जलेश्वर (ओडिशा)240028002600
साहिदनगर (ओडिशा)2700 29002800
बौध (ओडिशा)270040003000

MORE NEWS

Read more!