महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में प्याज की कीमतों का हाल बुरा है. किसानों को जो कीमतें मिल रही हैं, उससे लागत निकलना तो दूर उल्टा नुकसान उठाना पड़ रहा है. यहां तक कि कई किसानों को ट्रांसपोर्ट की लागत से भी कम दाम मिल रहा है. मध्य प्रदेश की मंडियों में न्यूनतम कीमतें 100 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 500 रुपये प्रति क्विंटल चल रही हैं. वहीं, अधिकतम कीमतें 1500 रुपये प्रति क्विंटल का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही हैं. महाराष्ट्र में न्यूनतम कीमतों का हाल और भी बुरा है. यहां कई मंडियों में किसानों को 200, 400, 600 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला, जो बहुत ही दयनीय स्थिति को दर्शाता है. ऐसे में जानिए दोनों राज्यों की मंडियों में प्याज के ताजा भाव…
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
आष्टा | अन्य | 351 | 900 | 900 |
बदनावर | अन्य | 375 | 650 | 650 |
भोपाल | NA | 500 | 1400 | 1000 |
इंदौर | अन्य | 492 | 1437 | 1437 |
कालापीपल | NA | 300 | 325 | 300 |
नरसिंहगढ़ | अन्य | 100 | 500 | 200 |
पिपरिया सब्जी-फल मंडी | अन्य | 700 | 1600 | 1100 |
पोरसा | अन्य | 800 | 800 | 800 |
रतलाम | अन्य | 470 | 1450 | 1450 |
सैलाना | अन्य | 282 | 1351 | 680 |
सनावद | NA | 1000 | 1000 | 1000 |
शाजापुर | अन्य | 685 | 1340 | 1111 |
शामगढ़ | अन्य | 191 | 970 | 970 |
उज्जैन | अन्य | 300 | 1350 | 600 |
उज्जैन | NA | 398 | 1400 | 600 |
मध्य प्रदेश की ज्यादातर मंडियों में प्याज के मॉडल रेट 1000 रुपये प्रति क्विंटल के नीचे ही दर्ज किए गए. गिनती की कुछ मंडियों में ही भाव 1000 या इसके पार गए. कुछ मंडियों में तो मॉडल कीमत 200-300 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
भुसावल | अन्य | 1000 | 1500 | 1200 |
देवला | अन्य | 200 | 1790 | 1600 |
कलवन | अन्य | 500 | 2205 | 1350 |
करजात | लोकल | 200 | 1800 | 1100 |
कोल्हापुर | अन्य | 500 | 2100 | 1200 |
मंगल वेधा | लोकल | 400 | 1700 | 1500 |
मनमाड | अन्य | 200 | 1781 | 1500 |
पिंंपलगांव | अन्य | 585 | 2508 | 1650 |
पिंंपलगांव बसवंत | अन्य | 700 | 1652 | 1370 |
पुणे | लोकल | 600 | 2000 | 1300 |
पुणे खड़की | लोकल | 700 | 1300 | 1000 |
पुणे (मोशी) | लोकल | 500 | 2000 | 1250 |
सांगली | लोकल | 500 | 2300 | 1400 |
वाशी न्यू मुंबई | अन्य | 1000 | 2000 | 1500 |
येवला | अन्य | 200 | 1551 | 1200 |
महाराष्ट्र की ज्यादातर मंडियों में 13 जून 2025 को न्यूनतम भाव तो कम रहे, लेकिन अधिकतम कीमतें और मॉडल रेट दोनों 1000 रुपये या इसके ऊपर दर्ज किए. देखा जाए तो महाराष्ट्र में मध्य प्रदेश के मुकाबले दाम थोड़े बेहतर रहे, लेकिन फिर भी ये किसानों के मुनाफे लिहाज से नाकाफी हैं.